फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dimensions of development including health, roads and telecommunications

Lakhimpur Kheri News: स्वास्थ्य, सड़क और दूरसंचार सहित विकास के रचे आयाम

Fri, 06 Jun 2025 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dimensions of development including health, roads and telecommunications
कार्यशाल में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता-स्रोत पार्टी
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के पूरे होने पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार रक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, सड़क, दूरसंचार, रेलवे नेटवर्क सहित विकास के क्षेत्रों में नए-नए आयाम रच रही है। वहीं आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यूपी सरकार ने केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ आम जनता को पहुंचाने का भगीरथ प्रयास किया, जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य ने कहा कि आज भारत के गांव सहित नगरों में विकास की नई बानगी देखने को मिल रही है और यह सब संभव हुआ है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि आज विकास दिखाई पड़ रहा है। 11 वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में सह संयोजक रामजी दीक्षित, उमेश शुक्ला, उमाराज, जिला महामंत्री आशू मिश्रा, विनोद लोधी, गोला नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र, महिला मोर्चा अवध क्षेत्र महामंत्री किरण अग्रवाल, अभिषेक सिंह सोमू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed