फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dilapidated school buildings will have to be demolished within a month

Lakhimpur Kheri News: जर्जर स्कूली भवनों को एक महीने में करना होगा ध्वस्त

Tue, 05 Nov 2024 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated school buildings will have to be demolished within a month
गोला के लोने सिंह संविलियन विद्यालय के जर्जर कमरे-संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित परिषदीय स्कूलों में कई ऐसे स्कूल हैं जहां के भवन जर्जर हो चुके हैं। कई महीने बाद उनके ध्वस्तीकरण को लेकर जानकारी ली गई, मौके पर ये भवन ध्वस्त नहीं मिले। अब आगामी एक महीने के अंदर सभी जर्जर भवनों को ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 113 ऐसे प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनके भवन जर्जर हालत में हैं। कई बार शासन से ऐसे स्कूलों की सूची मांगकर उनके भवनों को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए गए, लेकिन हर बार ही मामला ठंडे बस्ते में चला जाता गया। इस बार महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी से इस बारे में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि अभियान चलाकर जर्जर विद्यालयों के भवनों का ध्वस्तीकरण एक महीने में किया जाएगा। यदि विद्यालय का भवन जर्जर है, लेकिन पढ़ाई के लिए पर्याप्त संख्या में कक्षाएं हैं तो फिर भवन पुर्ननिर्माण के लिए प्रस्ताव नहीं भेजा जाएगा। अगर नए भवन की आवश्यकता होगी तो प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। बताया कि अभी 19 नवंबर को इन विद्यालयों की नीलामी भी होनी है, अगर सब सही रहा तो नीलामी प्रक्रिया पूरी करते हुए भवन ध्वस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जर्जर भवन का रंग-रोगन कराकर कायाकल्प योजना में लूटी वाहवाही
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला तीर्थ स्थित लोने सिंह संविलियन विद्यालय के जर्जर कमरों का रंग-रोगन कायाकल्प योजना के तहत पिछले वर्ष कराया गया था। वाहवाही तो लूट ली गई, लेकिन अब विद्यालय के कमरों की छत से प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। वहीं छत, छज्जा और बीम में दरारें दूर से ही दिख रहीं हैं। पिछले वर्ष कमरे की छत का प्लास्टर भरभरा कर गिरने लगा, गनीमत रही कि उस दिन किसी बच्चे के चोट नहीं लगी, वहीं कुर्सी मेज क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed