{"_id":"6a8deacc082d9ab451073cf5","slug":"digital-libraries-to-be-set-up-in-223-more-gram-panchayats-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-183313-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 223 ग्राम पंचायतों में और बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 223 ग्राम पंचायतों में और बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी
Wed, 26 Aug 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को आधुनिक शिक्षा एवं डिजिटल संसाधनों से जोड़ने के लिए जिले की 223 और ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। शासन से निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। बजट भी संबंधित विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है।
प्रत्येक लाइब्रेरी पर चार लाख रुपये खर्च होंगे। 223 लाइब्रेरी के लिए कुल 8.92 करोड़ रुपये का बजट है। इनके बनने से छात्र-छात्राओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को डिजिटल माध्यम से अध्ययन सामग्री और अन्य शैक्षिक संसाधन मिल सकेंगे।
जिले में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का काम पहले से चल रहा है। इससे पहले 223 ग्राम पंचायतों में निर्माण पूरा हो चुका है। अब 223 और ग्राम पंचायतों में सुविधा मिलने से डिजिटल शिक्षा का दायरा बढ़ेगा।
विज्ञापन
डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि नई लाइब्रेरी बनने के बाद जिले की कुल 446 ग्राम पंचायतों में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इससे ग्रामीण बच्चों और युवाओं की पढ़ाई के लिए शहरों की लाइब्रेरी या अन्य संसाधनों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है।