फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Digging of road started to make divider on Sankata Devi Marg

Lakhimpur Kheri News: संकटा देवी मार्ग पर डिवाइडर बनाने के लिए सड़क की खोदाई शुरू

Wed, 13 Mar 2024 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Digging of road started to make divider on Sankata Devi Marg
लखीमपुर खीरी। संकटा देवी मार्ग पर डिवाइडर बनाए जाने के लिए सड़क के बीच खोदाई का काम शुरू हो गया है। खोदाई होने से आवागमन प्रभावित होने लगा है। इससे उधर से गुजरने वाले बाइक और ई-रिक्शा चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

शहर के संकटा देवी मार्ग को हजरतगंज की तरह बनाया जाना प्रस्तावित है। पहले चरण में नाला निर्माण और बिजली के खंभों की शिफ्टिंग होनी थी, कार्य भी शुरू हुआ। पर अतिक्रमण न हट पाने की वजह से पहले चरण का कार्य आधा अधूरा ही हो सका। प्रशासन ने जितना अतिक्रमण हटाया, उतने हिस्से में ही काम हो सका।
विज्ञापन

पहले चरण का काम लगभग 50 लाख के बजट में कराया गया है। अब पालिका ने दूसरे चरण का कार्य शुरू कर दिया है। इसमें सड़क के बीच में डिवाइडर बनाया जाना है। साथ ही कुछ अन्य कार्य होने हैं। डिवाइडर निर्माण के लिए सड़क के बीच में खोदाई का काम शुरू कर दिया गया है। संकटा देवी से जिला अस्पताल तक सड़का का चौड़ीकरण होना है, लेकिन बीच का अतिक्रमण बांधा बन रहा है। नगर पालिका के ईओ संजय सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में डिवाइडर बनाया जाना है। कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed