फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Digested by grave, police sent dead body to postmortem

कब्र खोदवाकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Sat, 29 Jul 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज।
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज। Updated Sat, 29 Jul 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
- पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने उठाया कदम
विज्ञापन

पुलिस ने डीएम के आदेश पर कब्र खुदवाकर एक युवक का शव बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
गोला थाना क्षेत्र के अदोला निवासी नजर बानो शुक्रवार को डीएम आकाशदीप से मिली थी और शिकायती पत्र देकर बताया था कि 15 जुलाई को महेवागंज निवासी पति शान मोहमद 25 को संपत्ति के लालच में उसके चाचा सलीम ने अपने पुत्रों की मदद से मार डाला था। यह घटना उस वक्त हुई जब वह मायके में थी। पति की मौत की सूचना उसे रिश्तेदारों से हुई थी। शरीर पर चोट के निशान थे। पत्नी ने शव देख हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस को भी सूचना दी थी। आरोप है कि ससुराली पक्ष ने पोस्टमार्टम कराए बगैर शव को जबरन  दफन कर दिया था। पीड़िता ने डीएम से शव के पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी, जिस पर डीएम ने कब्र खुदवाकर शव का पोस्टमार्टम कराने के आदेश पुलिस को दिए थे। शनिवार को नायब तहसीलदार डॉ. लालकृष्ण की मौजूदगी में चौकी प्रभारी अनिल सिंह ने शव कब्र से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर मृतक के घर वालों का कहना है कि शान मोहम्मद गांव के ही कई लोगों के साथ लोहे की चारपाई की रिपेयरिंग का काम करने जिला मऊ गया था। जहां उसकी तबियत बिगड़ गई थी। साथी उसे मऊ जिला अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। जिस पर शव घर लाकर दफन कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed