फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DIG also reviewed preparations for the elections

डीआईजी ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा

Sat, 14 Nov 2015 11:03 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 14 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
DIG also reviewed preparations for the elections
 डीआईजी डीके चौधरी ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही जिले में बढ़ रहे आपराधिक ग्राफ पर चिंता जताते हुए अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में पहले एसपी अखिलेश चौरसिया ने सीओ, प्रभारी निरीक्षकों और एसओ के साथ बैठक कर अपराध और उनके नियंत्रण को किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। इस दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और लंबित मामलों के तेज गति से निस्तारण के निर्देश दिए गए। करीब साढ़े चार बजे डीआईजी डीके चौधरी पड़ोसी जिला सीतापुर का दौरा करने के बाद लखीमपुर पहुंचे। डाक बंगले में सलामी लेने से इंकार करते हुए सीधे पुलिस लाइंस स्थित सभागार पहुंचे। बैठक में उन्होंने ग्राम पंचायत चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने हाल में संपन्न जिला पंचायत सदस्य चुनाव के दौरान जिन गांवों में झगड़े हुए थे, उनमें की गई कार्रवाई की प्रगति जानी। साथ ही उन्होंने प्रधानी चुनाव के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश सभी सीओ और एसओ को दिए। अपराध समीक्षा के दौरान उन्होंने जिन थाना क्षेत्रों में अपराध बढ़े हैं, उनके प्रभारी निरीक्षकों और एसओ को चेतावनी भी दी। इस दौरान एएसपी एपी सिंह, सभी सीओ, प्रभारी निरीक्षक, एसओ, आरआई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed