फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Difference in stock, license not found, establishment sealed

Lakhimpur Kheri News: स्टाॅक में अंतर, लाइसेंस भी नहीं मिला, प्रतिष्ठान सील

Thu, 17 Jul 2025 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Difference in stock, license not found, establishment sealed
स्टाक चेक करते हुए जिला कृ​षि अ​धिकारी सूर्य प्रताप सिंह। स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को गोला क्षेत्र की कई खाद की दुकानों पर कार्रवाई की। गोला में अलीगंज रोड पर स्थित गणेश खाद भंडार पर कई खामियां मिलीं। स्टॉक में अंतर होने के साथ ही दुकान का लाइसेंस भी मौके पर नहीं मिला। जिला कृषि अधिकारी ने संबंधित दुकान को सील करते हुए नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब संतोषजनक न होने पर एफआईआर दर्ज कराने की बात अफसर कह रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने वर्मा फर्टिलाइजर और वर्मा खाद भंडार का भी औचक निरीक्षण किया। दोनों दुकानों पर अनियमितताएं मिलीं, जिनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। दयाल कृषि फर्टिलाइजर में जाइम मिले। टैगिंग होने के संदेह पर उसकी बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही खाद का नमूना भी जांच के लिए भरा गया है। अंसारी खाद भंडार जलालपुर में भी कई खामियां मिलने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद अगर निजी उर्वरक विक्रेता दुकान बंद किए पाए गए तो संबंधित का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी खाद विक्रेता नियमों की अवहेलना करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां करें शिकायत
सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए कि सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक विक्रय केंद्र खोलें। अगर कोई मनमानी करता है या दुकान बंद रखता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए 7007918909, 7570088259, 7839882212 कंट्रोल रूम नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed