फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Diet issued summons to former principal

पूर्व डायट प्राचार्य के खिलाफ समन जारी 

Sat, 29 Oct 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 29 Oct 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Diet issued summons to former principal
- फोटो : अमर उजाला
बीटीसी प्रशिक्षण में गलत तरीके से तीन प्रशिक्षणार्थियों के नाम शामिल करने के आरोप में सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन डायट प्राचार्य और उनके पति के खिलाफ संज्ञान लिया है। कोर्ट ने दोनों के खिलाफ समन जारी करते हुए कोर्ट में पेश होने के लिए आदेशित किया है।
विज्ञापन

गोला निवासी अधिवक्ता संतोष त्रिपाठी ने तत्कालीन डायट प्राचार्य मीरा त्रिपाठी और उनके पति रामप्रसाद त्रिपाठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वर्ष 2014 बीटीसी सूची में 195 सीटों के बजाय अभिलेखों मे गड़बड़ी और कूटरचना करते हुए 198 अभ्यर्थी भर्ती कर लिए। सीजेएम ने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए तो मीरा त्रिपाठी और उनके पति ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने तफ्तीश की जिम्मेदारी सीओ सिटी को दी थी, वहीं सीओ एमपी सिंह ने जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में दोनों के खिलाफ चार्जशीट सीजेएम कोर्ट में दाखिल की थी। सीजेएम डॉ. दीनानाथ ने सुनवाई के बाद आरोपी मीरा त्रिपाठी और उनके पति रामप्रसाद त्रिपाठी के खिलाफ जालसाजी और हेराफेरी का मामला प्रथम दृष्टया साबित पाते हुए उन्हें आरोपों का सामना करने के लिए कोर्ट में तलब किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed