फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Diarrhea, fever, increased patient

डायरिया, बुखार के मरीज बढ़े

Tue, 24 May 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 24 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea, fever, increased patient
बीमारी - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में भर्ती होने वालों में बच्चों की संख्या अधिक
विज्ञापन

तेज धूप और दो दिन हुई वर्षा से जिले में बीमारियों का दौर शुरू हो गया है। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है। 
जिले में इधर कुछ दिनों से प्रचंड गर्मी का प्रकोप रहा। ऐसे में दो दिन हुई तेज वर्षा से जगह-जगह जलभराव हो गया है। जुकाम, बुखार, खांसी, डायरिया और बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। शहर के मोहल्ला प्रकाश नगर निवासी सर्वेश का सात माह का पुत्र नील और मोहल्ला सुभाष नगर निवासी रमेश की सात वर्ष की पुत्री पलक को डायरिया के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के  ईएमओ डॉ.एसके सिंह ने बताया कि इस समय उल्टी दस्त, जुकाम बुखार, गले में खराश और पेट संबंधी बीमारियों के प्रतिदिन लगभग 50 से 60 तक मरीज आ रहे हैं। ऐसे मौसम में सावधान रहने की आवश्यकता है लापरवाही करने पर बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है।

ये हो सकती हैं बीमारियां
 डॉ.एसके सिंह ने बताया कि वर्षा से कूड़ा आदि सड़ने लगता है इससे बैक्टीरिया सक्रिय हो जाता है। पेट आदि की बीमारियां बढ़ जाती हैं पानी भी संक्रमित हो सकता है। दूषित पानी पीने से भी संक्रामक बीमारियां होने का खतरा रहता है। इसके अलावा  जलभराव से मच्छर हो जाते हैं इससे मच्छर जनित बीमारियां होने का खतरा रहता है।  
विज्ञापन


क्या है बचाव 
डॉ.एसके सिंह ने बताया कि इस मौसम में खान पान में खास सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। प्रयास यह करें कि बासी भोजन किसी भी हालत में न खाएं। घर के आस-पास गंदगी न होनें दें तथा गंदा पानी भरा है तो उसे मिट्टी से पाट दें। इसके अलावा पानी शुद्ध पियें तथा मच्छरों से बचाव करें। परेशानी होने पर तत्काल पास के सरकारी अस्पताल में जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed