{"_id":"691e0585f2e606715a089cfa","slug":"dial-112-before-1090police-will-be-available-for-assistance-within-five-minutes-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-161470-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 1090 से पहले डायल करें 112...पांच मिनट में पुलिस सहायता के लिए होगी उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 1090 से पहले डायल करें 112...पांच मिनट में पुलिस सहायता के लिए होगी उपलब्ध
Wed, 19 Nov 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
महिला थाने में अमर उजाला के दोस्त पुलिस कार्यक्रम में ला मटीना स्कूल के बच्चों को संबोधित करती
लखीमपुर खीरी। किसी भी घटना में त्वरित पुलिस सहायता मिले इसको लेकर 112 को जरूर याद रखें। इसे डायल करते ही पांच मिनट के अंदर पुलिस सहायता के लिए पहुंचेगी। इतना ही नहीं महिला अपराधों में पीड़िता का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। बुधवार की दोपहर अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस मित्र कार्यक्रम में ला मटीना स्कूल के बच्चे पहुंचे और जानकारी हासिल की।
दोपहर करीब 12 बजे निर्धारित समय पर स्कूल के छात्र-छात्राएं महिला थाने पहुंची। जहां पर थाना प्रभारी शिल्पी शुक्ला एक-एक बच्चे से रूबरू हुईं। उन्होंने अपनी टीम के साथ थाने के एक-एक पटल पर जाकर बच्चों को थाने का कामकाज समझाया। वहीं छात्राओं ने महिला थाने में किस तरह से काम काज होता है। इसके बारे में जानकारी ली, साथ ही शिकायत आने पर कैसे मामले का निपटारा कराया जाता है इसको बारीकियां भी जानी।
उन्होंने बताया कि आज के दौर में सभी के पास मोबाइल है। आप सभी सतर्क रहें किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपने निजी फोटो, वीडियो और पर्सनल जानकारियां साझा न करें। अगर गलती से ऐसा हो भी जाता है तो तत्काल साइबर थाने में शिकायत करें ताकि तुरंत एक्शन लिया जा सके।
विज्ञापन
इस दौरान स्कूल की आद्या रवड़ा, अजूनी कौर, अलवीना ज़ैदी, ध्रुव चावला, अग्रणी मिश्रा, तान्या सिंह, आरसी परवीन, सृजिका सिंह, अली अज़ीम, आश्रय वर्मा के अलावा स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक आकिफ़ अली के साथ ही महिला थाने की सारिका चौहान, अंशिका तिवारी, सुमनलता, बबली पंवार मौजूद रहे।