फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dhaurahra's fuel is being consumed outside... four tankers cleaned in two days

Lakhimpur Kheri News: धौरहरा का ईंधन बाहर खप रहा... दो दिन में चार टैंकर साफ

Sun, 19 Apr 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 19 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dhaurahra's fuel is being consumed outside... four tankers cleaned in two days
सिसैया पेट्रोल पंप पर ईंधन के लिए लगी भीड़। संवाद
धौरहरा (खीरी)। क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल का संकट अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। दो दिनों में करीब चार टैंकर (लगभग 48 हजार लीटर) ईंधन की आपूर्ति होने के बावजूद पंपों का स्टॉक चंद घंटों में खत्म हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के एचपी, बीपी और आईओसी सहित चार पेट्रोल पंपों पर बहराइच जिले से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ये लोग प्लास्टिक केन व अन्य बर्तनों में बड़े पैमाने पर ईंधन भरवाकर ले जा रहे हैं, जिससे स्थानीय उपभोक्ताओं के लिए संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि पंप डीलरों को 500 और 1000 रुपये की सीमा तय करनी पड़ी। इसके बावजूद भीड़ कम नहीं हुई और कुछ ही घंटों में ‘नो स्टॉक’ की स्थिति बन गई।
सिसैया स्थित इंडियन ऑयल पंप पर 12 हजार लीटर ईंधन पहुंचने के बाद भी यही स्थिति देखने को मिली। टैंकर पहुंचते ही भीड़ उमड़ पड़ी, जिनमें अधिकांश वाहन बहराइच जिले (यूपी-40) के थे। सूचना पर पहुंची पुलिस की निगरानी में ईंधन वितरण किया गया, फिर भी स्टॉक जल्द खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन हालातों के बीच एक बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि कहीं धौरहरा से खरीदा जा रहा ईंधन बहराइच के रास्ते नेपाल तो नहीं भेजा जा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से कृत्रिम संकट पैदा हो गया है और आम लोगों के लिए वाहन चलाना तक मुश्किल हो गया है।
धौरहरा के बड़े किसान देवाशीष त्रिवेदी, विजय जायसवाल, अनंत कुमार शुक्ला और रामकृत वर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि पंपों पर सख्ती से सीमा तय कर स्थानीय उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाए।
---------------
हम किसी को ईंधन लेने से मना नहीं कर सकते। बाहरी लोगों के लिए जरूरत पड़ने पर लिमिट तय की जाती है। बहराइच से नेपाल भेजे जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता, इस पर बहराइच प्रशासन को संज्ञान लेना होगा।
-हिमांशु मिश्र, सेल्स ऑफिसर, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम
---
सोमवार से आधार कार्ड पर डीजल-पेट्रोल वितरण कराने के लिए निर्देशित करेंगे, ताकि स्थानीय लोगों को ईंधन मिल सके। यदि लोग कालाबाजारी या भंडारण कर रहे हैं तो एफआईआर दर्ज कराएंगे। -शशिकांत मणि, एसडीएम

---
जिले में डीजल और पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता है। लोगों में कमी को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। वर्तमान में जिले में 2368 किलोलीटर डीजल और 1744 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध है। शनिवार को 746 किलोलीटर डीजल और 311 किलोलीटर पेट्रोल की बिक्री दर्ज की गई है।
-अंजनी कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed