फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dharna in khiri

किसान बोले-एमएसपी पर बिके धान, गन्ने का मिले पूरा भुगतान

Tue, 06 Oct 2020 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dharna in khiri
गोला मंडी में किसानों के धरने पर आश्वासन देते एसडीएम। - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के आह्वान पर मंडी समिति में किसानों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। चीनी मिल अधिकारियों के साथ मंडी पहुंचे एसडीएम अखिलेश यादव के आश्वासन पर भी किसान नहीं माने और धान की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीद एवं गन्ने का बकाया पूरा भुगतान कराए जाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति में तहसीलदार आवास के समक्ष 4 अक्तूबर को धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। दूसरे दिन भी किसान एमएसपी पर धान की खरीद और गन्ने का बकाया भुगतान ब्याज सहित कराने की मांग पर अड़े रहे। शाम 5 बजे एसडीएम अखिलेश यादव धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसानों के कहने पर एसडीएम ने बजाज-हिंदुस्तान चीनी मिल के यूनिट हेड ओमपाल सिंह और फैक्ट्री मैनेजर आरके मिश्रा को बुलाया। मिल अधिकारियों और एसडीएम ने किसानों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस मौके पर अमरजीत सिंह, शिवदयाल वर्मा, नरायनलाल वर्मा, रुकुमकेश वर्मा, बलविंदर सिंह, पलविंदर सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
किसानों ने बताई ये समस्याएं
-राइस मिलर मनमाने दामों पर धान खरीदते हैं और किसानों से खतौनी, आधार नंबर और बैंक पासबुक मांगते हैं।
-धान क्रय केंद्रो के प्रभारियों और राइस मिल मालिकों के बीच सांठगांठ है, जिसे खत्म किया जाए।
-नमी की कटौती कर धान की खरीद कराई जाए।
-राइस मिल मालिक मंडी समिति आकर बोली लगाकर धान खरीदें।
-मंडी समिति में धान क्रय केंद्र खुलने पर भी प्रभारी खरीद नहीं कर रहे।
------------
एसडीएम का आश्वासन
- मिल अधिकारियों से बात कर 3-4 दिन के अंदर गन्ने का बकाया भुगतान कराया जाएगा।
- तकनीकी सत्यापन में आने वाली दिक्कतों को तत्काल दूर कराया जाएगा।
- किसानों को पूरा एमएसपी दिलाया जाएगा।
- कोई भी किसान कहीं भी उपज बेचने को स्वतंत्र है।
- किसी भी किसान को कागज देने के लिए राइस मिल मालिक बाध्य नहीं करेगा, अन्यथा कार्रवाई होगी।
- केंद्र पर धान बेचने के 48 घंटे के अंदर किसान को भुगतान मिलेगा।
------------------
ग्रंट नंबर तीन के किसान तलविंदर सिंह ने बताया कि सुबह 4.30 बजे दो ट्राली धान लेकर आए थे। राइस मिलर औने पौने दाम लगा रहे हैं। केंद्रों पर सेंटर इंचार्ज ने 20 प्रतिशत नमी बताकर धान खरीदने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
मड़हा चौकी पहाड़नगर निवासी बिहारीलाल ने बताया कि वह रात के अंधेरे में ही दो ट्राली धान लेकर आए हैं। पूरा दिन मंडी समिति में खड़े हुए हो गया। नमी मानक के अनुरूप 16 प्रतिशत है। सेंटर इंचार्ज ने तकनीकी खराबी बताकर धान खरीदने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed