फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dhanteras today, market decorated in the hope of crores of business

धनतेरस आज, करोड़ों के कारोबार की उम्मीद में सजा बाजार

Tue, 02 Nov 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras today, market decorated in the hope of crores of business
धनतेरस के लिए सजी बर्तनों की एक दुकान।
लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों से लेकर चूरा-खील, दीये की सज गईं दुकानें
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पांच दिवसीय दिवाली पर्व की शुरूआत आज धनतेरस से होने जा रही है। इसको लेकर शहर से लेकर गांव तक उल्लास और उमंग है। जिले भर में धनतरेस को लेकर सोने-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिक, कपड़ों, दो और चार पहिया वाहन शोरूम, मोबाइल और गिफ्ट आइटम की दुकानें सजकर तैयार हो गई हैं। उधर, सड़क किनारे फुटपाथ भी चूरा, खील, चीनी के खिलौनों से लेकर मिट्टी के दीये, बर्तन एवं झाड़ू आदि से सज गया है।
धनतेरस और दीपावली को लेकर जिले भर का बाजार गुलजार है। शहर से लेकर गांव तक में दुकानें सज गई हैं। विभिन्न कंपनियों के शोरूम रंग बिरंगी झालरों से जगमगा रहे हैं। ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कंपनियों ने आकर्षक योजनाएं भी शुरू की हैं। कोरोना की काली छाया छंटने से व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार धनतेरस कारोबार की दृष्टि से बेहद लाभकारी साबित होगा।
विज्ञापन

आज के दिन ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने कई तरह की वैराइटी से दुकानों को सजाया संवारा हुआ है। खासकर बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल्स के शोरूम में विशेष तैयारी की गई है। उधर, विभिन्न कंपनियों के मॉल में एक के साथ एक फ्री एवं बर्तन, कपड़े,
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर विशेष डिस्काउंट दिया जा रहा है।
दिवाली को लेकर उपहार से सजा बाजार
दीपावली त्योहार बिना गिफ्ट के अधूरा सा रहता है। रिश्तेदारों से अपनापन जताने से लेकर अधिकारियों और कारोबार में रिश्तों में मजबूती लाने के लिए उपहार दिए जाने की परंपरा है। इस बार की दिवाली इसलिए भी खास भी है कि पिछले दो साल कोरोना के साए में बीते। मगर, अबकी बार बाजार पूरी तरह से गुलजार है।

गिफ्ट पैक- मूल्य
चॉकेलट- 50 से 1000
बिस्किट- 100 से 400
ड्राईफूड- 400 से 2500
रसगुल्ला- 140 से 1300
सोहनपपड़ी- 100 से 350

प्रियंका साहनी बताती हैं कि त्योहार को लेकर विभिन्न प्रकार के गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं। इनमें चॉकलेट से लेकर ड्राईफ्रूट तक के गिफ्ट पैक हैं। कुछ स्पेशल गिफ्ट पैक तैयार कराए गए है। इनकी कीमत 500 से 1500 रुपये तक है।

लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों से सज गया बाजार
दीपावली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और गणेश के पूजन का विधान है। वहीं धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसको लेक सोमवार को बाजार लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों से गुलजार हो गया है। संकटा देवी, गुरुगोविंद सिंह तिराहा, सौजन्या तिराहा आदि जगहों पर दर्जनों की संख्या में दुकानें सज गई हैं। इस बार बाजार में तमाम वैरायटी की रंग बिरंगी मूर्तियां हैं। दुकानदार राजू ने बताया कि इस बार मूर्तियां 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की हैं।

बाइकों की बुकिंग भी हो रही है। लोग बिना बुक कराए भी बाइक खरीद कर रहे हैं। अधिकतर लोग धनतेरस पर दो और चार पहिया वाहन खरीदते हैं। धनतेरस के दिन करीब एक हजार टू व्हीलर और करीब 200 फोर व्हीलर वाहनों की बिक्री होने का अनुमान है।- देशदीपक अग्रवाल, मूसाराम इंटरप्राइजेज


पलिया के व्यापारी भी जता रहे बेहतर कारोबार की उम्मीद
पलियाकलां। मेला रोड, नगर पालिका रोड, स्टेशन रोड, बाईपास रोडों पर दुकानें सज गईं हैं। बर्तन कारोबारियों में भी धनतेरस को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि बीते कोरोना काल की तुलना में इस बार दुकानदारी अच्छी होगी और ग्राहक भी बेतहाशा बाजार में नजर आएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed