फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dhanteras today, glossed the city market

धनतेरस आज, जगमगाया शहर का बाजार

Thu, 27 Oct 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 27 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras today, glossed the city market
धनतेरस - फोटो : अमर उजाला
वाहनों, आभूषणों और बर्तनों की खरीद को लेकर उत्साह
विज्ञापन

लक्ष्मी गणेश की आकर्षक मूर्तियों से सजी है दुकानें

धनतेरस के लिए शहर का बाजार सज कर पूरी तरह तैयार है। सराफे और बर्तनों की दुकानों के साथ-साथ सड़क किनारे सजी लक्ष्मी गणेश की आकर्षक मूर्तियों की दुकानों से बाजार जगमगा रहा है। लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों को बिजली की रंग बिरंगी झालरों और ताजे और रंग-बिरंगे फूलों की लड़ियों से आकर्षक ढंग से सजाया है। धनतेरस के पहले की शाम भी सतरंगी रोशनी से नहाई नजर आई।
महीने के अंत में धनतेरस और दिवाली होने के बावजूद लोगों के उत्साह को देखते हुए भी व्यापारियों को अच्छा व्यवसाय होने की उम्मीद है। धनतेरस के मौके पर धातुओं के बर्तन और आभूषण खरीदने की प्राचीन परंपरा रही है। लोग धनतेरस के दिन बर्तनों ओर आभूषणों के अलावा इस दिन वाहन खरीदना शुभ मानते हैं। 
विज्ञापन


चमकेगा ऑटो बाजार
जिस तरह लोगों ने दोपहिया, चौपहिया वाहनों की बुकिंग कराई है उससे लगता है कि इस बार ऑटो व्यवसाय पर लक्ष्मी मेहरबान हैं। रॉयल इनफील्ड बाइक बेचने वाले विक्की कपूर का कहना है उनके शोरूम 190 बाइक, श्यामजी अग्निहोत्री ने बताया कि उन्होंने 180 बाइक, मूसाराम ऑटो सेल्स के दीपक अग्रवाल के अनुसार उनके यहां 200 बाइक बुक हुई हैं। ऑटो प्रतिष्ठानों और कंपनियों ने धनतेरस और दिवाली के दौरान खरीद पर आकर्षक ईनामी योजनाओं की घोषणाएं की हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार ब्रांडेड आभूषणों की बढ़ी मांग
धनतेरस पर सोने चांदी का व्यवसाय भी चमकने की उम्मीद है। इस बार परंपरागत आभूषणों की जगह ब्रांडेड ज्वैलरी की काफी मांग है। महिलाओं ने पहले से ही आभूषण पसंद कर उनकी एडवांस बुकिंग करा दी थी। वे यह आभूषण धनतेरस के दिन घर ले जाने वाली है। ज्वैलर्स की दुकानों पर इस बार एंटीक ज्वैलरी और सोने चांदी के बर्तनों की अच्छी डिमांड है। 

लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों से सजा बाजार
दिवाली पर लक्ष्मी गणेश पूजा के लिए बाजार में लक्ष्मी गणेश की आकर्षक मूर्तियों से बाजार सजा हुआ है। बाजार में 25 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं। मिट्टी, प्लास्टर आफ पेरिस, और चीनी मिट्टी की आकर्षक मूर्तियां सड़क किनारे सजी दुकानों पर जगमगा रही हैं। लोगों ने भीड़ भाड़ से बचने के लिए बृहस्पतिवार को भी मूर्तियों की खरीदारी की। 

बर्तनों की चमक से जगमगा रहा बाजार
धनतेरस के लिए बाजार में सजी बर्तन की दुकानों की चमक से पूरा बाजार जगमगा रहा है। स्टेनलेस स्टील के बर्तनों के साथ कीमती धातुओं के बर्तनों से दुकानें भरी पड़ी हैं। सोने चांदी और आटो व्यवसाय भले ही चाहे जितना उछाल मारे लेकिन बर्तन बाजार सब पर भारी रहने की उम्मीद है। हर आम और खास व्यक्ति धनतेरस पर कम या ज्यादा बर्तन जरूर खरीदता है।  

स्टाइलिश और डिजायनर दीयों की धूम 
इस दिवाली पर मिट्टी के स्टाइलिश और डिजायनर दीयों की धूम है। कारीगरों ने दीया बनाने में इस बार लगता है अपने हाथों का पूरा हुनर उड़ेल दिया है। दीयों में आकर्षक नक्काशी उकेरने के साथ एक ही दीये में कई बत्तियों को जलाने की डिजायन तैयार किए हैं। कई दीयों को मिट्टी के स्टैंड पर लगाकर खूबसूरत गुलदस्ते का रूप दिया गया है। लोग इस बार मिट्टी के दीयों को खूब खरीद रहे हैं। 

धनतेरस खरीददारी का शुभ मुहूर्त
खरीददारी
दोपहर 01.46 से 03.18 
शाम: 06.24 से 08.21 बजे तक
पूजन और दीपदान: शाम 06.24 से 08.21 बजे तक
लखीमपुर खीरी। कार्तिक मास के त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन चांदी, बर्तन की खरीदारी शुभ और लाभकारी होती है। गोला गोकर्णनाथ के ज्योतिषी पंडित रामदेव मिश्र शास्त्री का कहना है कि इस साल धनतेरस पर खरीदारी के लिए अपराह्न और सायंकालीन स्थिर लग्न में दो शुभ मुहूर्त हैं। इसमें दोपहर 01.46 से 03.18 और सायंकाल 06.24 से 08.21 बजे तक खरीदारी और दीपदान का शुभ मुहूर्त है।

--
धनतेरस का महत्व
पौराणिक मान्यताओं के चलते कार्तिक मास की त्रयोदशी अति महत्वपूर्ण मानी गई है। ज्योतिषी रामदेव शास्त्री का कहना है कि धनतेरस का यमराज से संबंधित व्रत है। इसके अलावा इस दिन आयुर्वेद के पुरोधा भगवान धनवन्तरि का पूजन कर स्वास्थ्य की मंगल कामना की जाती है। उन्होंने बताया कि इस दिन सायंकाल घर के दरवाजे पर एक पात्र में अन्न रखकर उसके ऊपर यमराज के निमित्त दक्षिण दिशा में दीप दान करने से मनुष्य की अकाल मृत्यु नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed