फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dhaba operator beaten up for asking money for food

Lakhimpur Kheri News: खाने के रुपये मांगने पर ढाबा संचालक को पीटा

Sat, 09 Aug 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 09 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dhaba operator beaten up for asking money for food
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की राजापुर चौकी क्षेत्र स्थित एक ढाबा संचालक ने खाने के रुपये मांगे तो आक्रोशित हुए युवकों ने उनको पीट दिया। ढाबे में भी तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित ने पुलिस को मारपीट के अलावा सोने की चेन लूटकर ले जाने की तहरीर दी। इसके बाद तीन नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ढाबा संचालक वीरेंद्र विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे आवास विकास काॅलोनी निवासी रोहित शर्मा, अर्पण शुक्ल और देव जुनेजा निवासी सुंदरपुरम ढाबे के सामने किसी से रंगदारी मांग रहे थे। इनके साथ में तीन और दबंग भी थे। रंगदारी न मिलने पर सभी ढाबे पर आए और खाना खाया। आरोप है कि जब ढाबा संचालक ने रुपये मांगे तो उन्होंसे इन्कार कर दिया। साथ ही पांच हजार रुपये और मांगने लगे।
विज्ञापन

इस बात का जब ढाबा संचालक ने विरोध किया तो सभी भड़क गए। देव जुनेजा ने तमंचा निकालकर उनके सिर पर जोरदार वार किया। इसके बाद ढाबे पर मौजूद उनके अन्य साथियों ने भी उसे पीटा। वीरेंद्र के मुताबिक, आरोपियों ने काउंटर से 20 हजार रुपये और गले से सोने की चेन लूट ली और भाग गए। देव जुनेजा हिंदू संगठन का नेता बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed