फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Devotees performed Jalabhishek on the new moon day of Sawan

Lakhimpur Kheri News: सावन की अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Thu, 17 Aug 2023 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Devotees performed Jalabhishek on the new moon day of Sawan
गोला में सावन की अमावस्या पर पौराणिक शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
गोला गोकर्णनाथ। सावन माह की अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की।अमावस्या पर पौराणिक शिव मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ ब्रह्म मुहूर्त में खोल दिए गए। सैकड़ों किलोमीटर से पैदल चलकर आए शिव भक्त कांवड़ियों, श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। गोकर्ण तीर्थ में स्नान कर दान पुण्य किया।
विज्ञापन

सावन के छठे सोमवार पर भीड़ के दबाव को शिव मंदिर के मार्ग में लगी लोहे की रेलिंग झेल नहीं पाई और बिखर गई। बुधवार को रेलिंग को नगर पालिका परिषद द्वारा बिल्डिंग करा कर मरम्मत कराई गई। वही नाग पंचमी और भूतनाथ मेला के दौरान भीड़ की और भी अधिक उम्मीद जताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन



कांवड़ियों की रही भीड़
मोहम्मदी। सावन की अमावस्या पर कांवड़ियों की भीड़भाड़ रही। गोला बैरियर के पास भंडारे का आयोजन किया गया। जंगली नाथ मंदिर, पालननाथ मंदिर पर सुबह से श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। पालननाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। उसी समय मंदिर गेट पर ड्यूटी में लगे सिपाही चाय पीने में मस्त थे। कांवड़ियों के चौराहों पर आने जाने के लिए पुलिस वाहनों को चौराहे पर रुकने नहीं दे रहीं थी। डाक कांवड़ को लोग रास्ता देते नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed