फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   devotees gathered in Shiva temples on Sawan Somvar

Sawan Somvar: सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़, 'छोटी काशी' में गूंजे महादेव के जयकारे

Mon, 19 Aug 2024 12:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी / शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी / शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Aug 2024 12:23 PM IST
सार

सावन माह के अंतिम सोमवार को कांवड़ यात्रा की धूम रही। छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शाहजहांपुर के शिवालयों में भी सुबह से भक्तों की कतार लग गई। 

विज्ञापन
devotees gathered in Shiva temples on Sawan Somvar
शिवलिंग की पूजा करते भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में सावन माह के अंतिम सोमवार को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कांवड़ यात्रियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सावन के समापन के अवसर पर नगरवासियों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की और कल्पवासियों को सम्मानित किया। 

विज्ञापन


शहर से सटे लिलौटी नाथ मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। देवकली धाम में शिव का विशेष शृंगार किया गया है। शहर के प्राचीन भुईफोरवानाथ शिव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के लंबी लाइन लगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। 
विज्ञापन


रक्षाबंधन के पर्व से खास बना अंतिम सोमवार 
श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर रक्षाबंधन का पर्व भी होने से यह भोले के भक्तों के लिए खास रहा। शिव की विशेष कृपा पाने के लिए सोमवार को उपवास रखने वाले भक्तों ने सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि किया। इसके बाद मंदिर जाकर भोले बाबा के दर्शन और पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहजहांपुर के मंदिरों में उमड़ी भीड़ 
शाहजहांपुर में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा। प्रमुख रूप से चौक स्थित बाबा चौकसी नाथ मंदिर, टाउनहाल में बाबा विश्वनाथ मंदिर और पोस्ती पाकड़ के पास बाबा वनखंडी नाथ मंदिर पर श्रद्धालु उमड़े। 

इन मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं को लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार भी करना पड़ा। लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर, पैना बुजुर्ग में बाबा त्रिलोकी नाथ धाम, मोहनगंज में संकट मोचन मंदिर, ओसीएफ में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थित शिवलिंग का अभिषेक करने को भी श्रद्धालुओं उमड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed