{"_id":"68dd7053b06035decf047628","slug":"devotees-danced-to-the-hymns-of-the-mother-goddess-the-tableaux-captivated-the-hearts-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-157199-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: माता के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, झांकियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: माता के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, झांकियों ने मोहा मन
Wed, 01 Oct 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
संसारपुर। क्षेत्र में नवदुर्गा पूजन के दौरान बुधवार को जगराता हुआ। इसमें बरेली व शाहजहांपुर के गायकों ने मंत्रमुग्ध करने वाले भजन व पीलीभीत के कलाकारों ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं।
जगराते में शाहजहांपुर के बंडा से सूरज म्यूजिकल ग्रुप व बरेली से आए प्रताप दीवाना गायकों ने मंत्रमुग्ध करने वाले भजन गाए। श्रोता झूमने पर विवश हो गए। प्रतिभा सिंह ने माता की सुंदर भेंटें प्रस्तुत कीं। चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम आदि भजन से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके अलावा पीलीभीत के दीपक झांकी ग्रुप के कलाकारों ने बालाजी व शिव-पार्वती की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में विवेक दीक्षित, प्रधान के पति राम प्रसाद देवल, विपिन वर्मा आदि मौजूद रहे।