फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   devote

हरितालिका तीज पर छोटी काशी में उमड़े श्रद्धालु

Wed, 16 Sep 2015 07:35 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Wed, 16 Sep 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
devote
छोटी काशी में हरितालिका तीज पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमडे़। सुबह से शाम तक प्राचीन गोकर्णनाथ शिव के दर्शन के लिए मंदिर पर भक्तों का तांता लगा रहा, किंतु पर्व होने के बावजूद कहीं भी पुलिस का बंदोबस्त दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

शिव पूजा के विशेष पर्व पर भोर होते ही श्रद्धालुओं ने बसों, ट्रेनों और निजी वाहनों से आना शुरू कर दिया था। भक्तों ने पवित्र गोकर्ण तीर्थ में डुबकी लगाई। स्त्री पुरुषों ने स्नान के साथ ही सरोवर के बीच में बने कुएं की परिक्रमा कर भोले बाबा के जयकारे लगाकर और घंटा बजाकर शिवजी का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। फर्रुखाबाद, सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, बिलग्राम, बरेली से काफी श्रद्धालु निजी बसों पर आए थे। दर्जनों की संख्या में बसें अलीगंज मार्ग और स्टेशन मार्ग पर खड़ी रहीं। श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होने के बाद भी सड़कों और प्राचीन शिवमंदिर पर कोई सुरक्षाकर्मी दिखाई नहीं दी। भक्तों ने स्वयं पंक्ति बनाकर अपने आराध्य के दर्शन किए। उधर हरितालिका तीज पर्व के मद्देनजर नगर पालिका परिषद पूरी तरह मुस्तैद रही। सुबह से ही पानी के दो टैंकर गोकर्ण तीर्थ के समीप नीलकंठ मैदान पर खड़े कर दिए गए थे। इस कारण श्रद्धालुओं को नित्यकर्म से निवृत्त होने में कोई कठिनाई नहीं हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed