{"_id":"dedbce4d56a15f53de89785aa2550654","slug":"development-works-kmishnkhori-dm-on-strict-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में ‘कमीशनखोरी’ पर डीएम सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में ‘कमीशनखोरी’ पर डीएम सख्त
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 19 Jun 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के कार्यों में होने वाली कमीशनखोरी की लगातार शिकायतें मिलने पर डीएम किंजल सिंह शुक्रवार को सख्त हो गईं। उन्होंने शहर के मोहल्ला काशीनगर, गोटैयाबाग, शिवपुरी, शास्त्रीनगर, अर्जुनपुरवा, छाउछ, एलआरपी सहित आठ जगहों पर निर्माण कार्यों की जांच की और कमी मिलने पर नगर पालिका के इंजीनियर को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने विकास कार्यों की खुदवाकर उनकी गुणवत्ता परखी तो वह सन्न रह गईं। निर्माण कार्यों में न तो मानक के अनुसार बजरी मिली और न ही निर्माण सामग्री। यहां तक कि मौके पर लगी इंटरलॉक ईंट के मानक पर भी उन्होंने सवाल उठाए और सैंपल लेने के निर्देश दिए। दो स्थानों पर सीसी रोड के निर्माण में सामग्री बेहद घटिया मिली, जिस पर उन्होेंने कहा कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा। दोषी चाहे अध्यक्ष हो या ईओ, सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही डीएम ने सभी नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के निर्माण कार्यों का मौके पर निरीक्षण करने के निर्देश संबंधित एसडीएम को दिए। इस पर गोला, पलिया, मोहम्मदी और धौरहरा एसडीएम ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम के औचक निरीक्षण से नगर पालिका के अधिकारियों और कार्यदाई संस्थाओं में अफरातफरी मची रही।
...तो ब्लैक लिस्टेड हो जाएंगे कई ठेकेदार
डीएम ने निरीक्षण की शुरुआत काशीनगर मोहल्ले से की। यहां प्रेमचंद के मकान से लेकर सुशील जायसवाल के मकान तक इंटरलॉकिंग रोड को देखा। खुदाई कराने पर निर्धारित मात्रा में एस्टीमेट के अनुसार गिट्टी और बालू की मात्रा नहीं मिली। शास्त्रीनगर, अर्जुनपुरवा में कई जगह इंटरलॉकिंग नहीं बनी थी। ईंट भी टूटी हुईं थी तथा खड़ंजा भी जगह-जगह धंसा हुआ था। हाथीपुर गुरुद्वारा रोड पर मोहल्ला संकटा देवी से विद्यासागर के मकान तक लगाया गया खड़ंजा मानक के अनुरूप नहीं मिला और कार्य भी अधूरा था। फिर भी फाइल भुगतान के लिए भेज दी गई थी। मोहल्ला शिवपुरी में संतोष शर्मा केे मकान से रामलाल केे मकान तक इंटरलॉकिंग रोड में आरसीसी गिट्टी की जगह लाल ईंट की गिट्टी मिली, जबकि एस्टीमेट में आरसीसी गिट्टी का प्रावधान है। शिवपुरी की गलियों में गंदगी मिलने और नाला जाम होने पर उन्होंने संबंधित सफाई कर्मी को तत्काल सस्पेंड कर दिया। गोटैयाबाग में मुजमिल के मकान के पास इंटरलॉकिंग रोड पर सिर्फ बालू मिली, गिट्टी नदारद थी। डीएम ने बेहजम रोड पर बन रहे नाले में खप रही ईंट तुड़वाकर सैंपलिंग कराई और नाले के ऊपर आरसीसी की परत मानक से कम मिली। डाक बंगले से आगे एलआरपी से कराए जा रहे नाला निर्माण मानक के विपरीत मिला, जिसे दोबारा मानक के अनुरूप निर्माण कराए जाने का निर्देश दिया। डीएम ने अधिकतर निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि कई ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड हो सकते हैं।
डीएम किंजल सिंह ने बताया कि नगर पालिका और नगर पंचायतों के निर्माण कार्यों में बेहद घपलेबाजी हो रही है। जिम्मेदार निर्माण संस्थाओं को ब्लैक लिस्टेड किया जा रहा है। नोटिस जारी की गई है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जेई पर कार्रवाई की संस्तुति, सफाईकर्मी निलंबित
डीएम ने निर्माण कार्यों में कमियां पाए जाने पर नगर पालिका के इंजीनियर मनोज गुप्ता को कड़ी फटकार लगाई और उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। शिवपुरी में गंदगी मिलने पर तत्काल सफाई कर्मी को सस्पेंड किया। निर्माण कार्यों में अनियमितता बरतने वाले ठेकेदारों ब्लैक लिस्टेड करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
डीएम के साथ यह भी रहे मौजूद
एडीएम एसपी सिंह, एसडीएम आलोक वर्मा, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों सहित तमाम अधिकारी डीएम के साथ मौजूद रहे।