{"_id":"6a21c338237bfe624c0245ce","slug":"despite-the-yellow-alert-there-was-no-rain-and-the-sun-scorched-people-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-176737-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: यलो अलर्ट के बावजूद नहीं हुई बारिश, सूरज ने लोगों को तपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: यलो अलर्ट के बावजूद नहीं हुई बारिश, सूरज ने लोगों को तपाया
Thu, 04 Jun 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में जून की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी हैं। सुबह से निकल रही तेज धूप और दिनभर पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालात यह हैं कि पंखे और कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने जिले में यलो अलर्ट जारी कर बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि सुबह से ही सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान कर लिया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे के बाद लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया। भीषण गर्मी और चिलचलाती धूप में राहगीर छांव का सहारा लेते दिखे।
गर्म हवाओं और उमस के कारण लोगों को घरों के अंदर भी चैन नहीं मिल रहा है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो जा रही है। खरीदारी करने आने वाले लोग भी धूप से बचने के लिए सुबह और शाम का समय चुन रहे हैं। जरूरी काम से निकलने वाले लोग गर्मी से बचने के लिए छाता व मुंह पर ढककर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।