{"_id":"64c6a5162ca7079ca80cc6d4","slug":"despite-the-ban-in-gola-vehicles-continued-to-run-rampant-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-2796-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोला में प्रतिबंध के बावजूद फर्राटा भरते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोला में प्रतिबंध के बावजूद फर्राटा भरते रहे वाहन
विज्ञापन
गोला कस्बे में अलीगंज रोड पर निकलती सवारी बस
गोला गोकर्णनाथ । सावन और कांवड़ यात्रा को लागू रूट डायवर्जन का असर गोला कस्बे में नजर नहीं आया। निजी सवारी वाहन और ई-रिक्शा कस्बे में फर्राटा भरते दिखे। मंदिर के समीप भी वाहन नजर आए। जबकि शनिवार से सोमवार रात तक ई-रिक्शा व अन्य सवारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है।
वहीं, रोडवेज से गोला आने और जाने वाले यात्रियों को सुबह के समय भटकना पड़ा। अस्थायी बस अड्डे का संचालन शुरू होने पर सवारियों को सहूलियत मिली। सावन मेला और कांवड यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने 29 अगस्त तक रूट डायवर्जन की रूपरेखा तय की है। प्रत्येक सप्ताह शनिवार से सोमवार की रात 11 बजे तक गोला कस्बे में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
लखीमपुर, मोहम्मदी, अलीगंज व अन्य स्थानों से आने वाले वाहनों का रूट बदला गया है। ई-रिक्शा का संचालन भी प्रतिबंधित किया गया है। रोक के बावजूद ई-रिक्शा व अन्य डग्गामार सवारी वाहन कस्बे में सवारी भरते नजर आए।
विज्ञापन
बीते रविवार को हुई अव्यवस्था से सबक लेते हुए गाोला डिपो ने रविवार दोपहर से पहले ही मोहम्मदी बाईपास पर अस्थायी बस अड्डे का संचालन शुरू कर दिया। सुबह के समय भले ही यात्रियों को दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा, लेकिन दोपहर तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गईं। केंद्र प्रभारी कमलेश वर्मा ने बताया कि अस्थायी बस अड्डे का संचालन समय से ही शुरू किया गया।
मनिकापुर तिराहे से डायवर्ट किए गए वाहन
लखीमपुर की ओर से गोला जा रहे वाहनों को फरधान के मनिकापुर तिराहे से डायवर्ट किया गया। इन वाहनों को सिकंदराबाद होकर आगे भेजा गया। शाहजहांपुर-मोहम्मदी की ओर से आने वाले वाहनों को मोहम्मदी बाईपास से लखीमपुर की ओर भेजा गया। अलीगंज से गोला की ओर आने वाले वाहनों को नवीन मंडी एफसीआई गोदाम तिराहे से भूतनाथ रोड होकर भेजा गया। इसी तरह बरेली, पीलीभीत से बहराइच जाने वाले वाहनों का रूट खुटार से डायवर्ट किया गया। इन वाहनों को मैलानी, पलिया, निघासन व ढखेरवा के रास्ते भेजा गया।