फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Deprived of pension Labarthaioen The data required by 15

पेंशन के वंचित लाभार्थियोें का डेटा 15 तक मांगा

Wed, 11 Mar 2015 07:35 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 11 Mar 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
जनपद में समाजवादी पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन योजना के हजारों लाभार्थियों को अभी पहली किस्त नहीं मिल पाई है। जबकि मार्च का पहला पखवाड़ा समाप्ति की ओर है। ऐसे में लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष में पेंशन दिलाना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। डीएम किंजल सिंह ने विभिन्न कारणों से ब्लाक्ड और रिजेक्टेड डेटा का सर्वे कराने के निर्देश समस्त बीडीओ दिए हैं और 15 मार्च तक सर्वे रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में डीएम किंजल सिंह ने ब्लाकवार वंचित लाभार्थियों की समीक्षा की। समाजवादी पेंशन योजना के तहत लक्ष्य 76615 में से 3291 लाभार्र्थियों का डेटा ब्लाक्ड और 3400 लाभार्थियों का डेटा रिजेक्टेड पाया गया। जिनकी ब्लाकवार सूची सभी बीडीओ को उपलब्ध कराई गई है। डीएम ने बीडीओ को ताकीद करते हुए 15 मार्च तक कमियां दूर कराते हुए रिपोर्ट समेत सूची तलब की है। इसी तरह वृद्धावस्था पेंशन योजना के कुल 84414 लाभार्थियों में से 10493 लाभार्थियों को पेंशन नहीं दी जा सकी है, क्योंकि इनके बैंक खातों में गड़बड़ी पाई गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी बीके सिंह के मुताबिक करीब 475 लाभार्र्थियों का डेटा ब्लाक्ड और 4309 लाभार्थियों का डेटा रिजेक्टेड है। डीएम ने सभी बीडीओ को वृद्धावस्था पेंशन लाभार्र्थियों का डेटा 15 मार्च तक दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीडीओ नितीश कुमार, एडीएम हरिकेश चौरसिया, पीडी डॉ. दिनेश सिंह, डीएसटीओ एसपी वर्मा समेत सभी बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन

नई शाखाएं न खोलने पर अधिकारियों को चेताया
लखीमपुर खीरी।
डीएम किंजल सिंह ने जनपद में लक्षित नई बैंक शाखाएं न खोलने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने एसबीआई मैनेजर को निशाने पर लेते हुए विभिन्न योजनाओं का पैसा निकालकर दूसरी बैंकों में ट्रांसफर करने की चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने अन्य बैैंकों के प्रबंधकों को प्रोत्साहित करते हुए गांवों में नई शाखाएं खोलने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में एलडीएम वीके सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्त वर्ष में जनपद में 33 स्थानों पर नई बैंक शाखाएं खोलने का लक्ष्य निर्धारित था। इस कड़ी में अधिकतर बैंकों की 23 नई शाखाएं खोली गई हैं, लेकिन एसबीआई और पीएनबी ने एक भी शाखा नहीं खोली है। एसबीआई को छह और पीएनबी को आठ नई शाखाएं खोलनी थीं। डीएम किंजल सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए जवाब मांगा, तो दोनों बैंकों के प्रबंधकों ने अपने-अपने जोनल कार्यालयों से अनुमति न मिलने की बात कही। इस पर डीएम ने विभिन्न योजनाओं की धनराशि एसबीआई से निकालकर दूसरी बैंकों में ट्रांसफर करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीडीओ नितीश कुमार, एडीएम हरिकेश चौरसिया, पीडी डॉ दिनेश सिंह समेत सभी बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed