{"_id":"6016ed768ebc3e08be41797d","slug":"departments-of-inter-district-transferred-teachers-from-today-lakhimpur-news-bly4355585163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय तबादला पाए शिक्षकों की रवानगी आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय तबादला पाए शिक्षकों की रवानगी आज से
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय तबादला पाए शिक्षकों को सोमवार से मंगलवार (एक से दो फरवरी 2021) तक कार्यमुक्त (रिलीव) किया जाएगा। जनपद से करीब 1250 शिक्षकों का तबादला दूसरे जनपदों के लिए हुआ है। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने सदर स्कूल निकट कलक्ट्रेट और प्राथमिक विद्यालय महाराज नगर में सभी बीईओ को उपस्थित रहकर शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया पूर्ण कराने के आदेश दिए हैं।
रमियाबेहड़, ईसानगर, धौरहरा, बिजुआ, नगर क्षेत्र, फूलबेहड़, कुंभी, मोहम्मदी, पसगवां के स्थानांतरित शिक्षकों को कलक्ट्रेट में रिलीविंग आदेश दिए जाएंगे। वहीं लखीमपुर, नकहा, बेहजम, बांकेगंज, पलिया, निघासन और मितौली के शिक्षकों को प्राथमिक विद्यालय महाराजनगर में रिलीविंग आदेश दिए जाएंगे।
बीएसए ने कहा है कि स्थानांतरित शिक्षक/ शिक्षिका के कार्यमुक्त होने से यदि कोई विद्यालय बंद या एकल हो रहा है, तो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ऐसे विद्यालय का अतिरिक्त चार्ज उसके निकटतम विद्यालय के प्रधानाध्यापक को दिया जाएगा। बीएसए ने सभी बीईओ चेताया भी है कि शिक्षकों को कार्यमुक्त करने में अनावश्यक हीला-हवाली करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।