{"_id":"605cd3c58ebc3ed51535123b","slug":"deo-sdm-raids-liquor-shops-lakhimpur-news-bly441852556","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीईओ-एसडीएम ने शराब दुकानों पर छापा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीईओ-एसडीएम ने शराब दुकानों पर छापा मारा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पंचायत चुनाव व होली के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और अवैध अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों ने बृहस्पतिवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया और शराब की दुकानों पर छापा मारा।
डीईओ (जिला आबकारी अधिकारी) कुलदीप दिनकर ने एसडीएम रेनू के साथ धौरहरा क्षेत्र के ऐरा, खमरिया, सिसैया, रमियाबेहड़ आदि क्षेत्रों का सघन भ्रमण कर शराब के देसी, विदेशी, बीयर की दुकानों पर छापा मारा और रजिस्टर से स्टॉक का मिलान किया।
डीईओ व एसडीएम ने गोविंद शुगर मिल ऐरा पहुंचकर डिस्टलरी यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यूनिट में कहीं भी अल्कोहल की चोरी या लीकेज न हो। इसके बाद उन्होंने लोनियनपुरवा में कच्ची शराब के अड्डों पर कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में लहन नष्ट कराया और कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन
सीओ ने चेक कीं शराब की दुकानें
गोला गोकर्णनाथ। सीओ रवींद्र कुमार वर्मा ने आबकारी उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह के साथ मैलानी थाना क्षेत्र में शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शिकायत पुस्तिका रखने को कहा। साथ ही स्टॉक, बिक्री, रेट लिस्ट सहित अभिलेख चेक किए। निर्देश दिए कि यदि दुकान में बैठा कर किसी को भी शराब पिलाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्टॉक कम मिलने पर थमाया नोटिस
पलियाकलां। एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार ने आबकारी इंस्पेक्टर केपी सिंह के साथ तीन देसी, चार अंग्रेजी व दो बीयर दुकानों का निरीक्षण किया। मोहल्ला सुभाषनगर में स्थित बीयर दुकान के अभिलेखीय परीक्षण से मिलान करने पर स्टॉक कम पाया गया। आबकारी विभाग ने अनुज्ञापी को नोटिस जारी किया है। एसडीएम ने सभी दुकानदारों को नकली शराब की बिक्री न करने, कोविड-19 के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। आबकारी इंस्पेक्टर केपी सिंह ने पुलिस बल के साथ बिहारीपुरवा, इटैया, कोरियाना गांवों में छापा मारा। कोरियाना गांव से परशुराम को 15 लीटर कच्ची शराब बेचते पकड़ा। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।