फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Denied compensation payment and crop planted sugarcane drink

गन्ना भुगतान और फसल मुआवजा न मिलने पर जाम लगाया

Tue, 05 May 2015 10:34 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Tue, 05 May 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
Denied compensation payment and crop planted sugarcane drink
भाजयुमो, भाजपा ने गन्ना भुगतान न होने और सत्यता से परे फसल मुआवजे के खिलाफ नगर में जुलूस निकाला और कमल चौराहे पर चक्का जाम किया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

भाजपा का जुलूस मालगोदाम रोड से कमल चौराहे पर पहुंचा, यहां मानव शृंखला बनाई गई। बाद में कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर दिया। पार्टी नेता कृष्णा ने कहा कि किसानों की हालत काफी खराब हो चुकी है, उन्हें चीनी मिलें भुगतान नहीं कर रहीं हैं और फिर ओलावृष्टि आदि ने उनकी फसलें खराब कर उनकी आर्थिक कमर ही तोड़ डाली है। किसान बुरी तरह से परेशान हैं और प्रदेश की सपा सरकार उनके लिए कुछ भी नहीं कर रही है। चीनी मिल से गन्ना भुगतान कराने के लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए और फसल के मुआवजे में भी बड़ी हेराफेरी की गई। युवा मोर्चा के जिला मंत्री और आंदोलन संचालक उदयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार चाहती तो किसानों को पूरा भुगतान हो चुका होता। उन्होंने कहा कि जनता चुनाव में सरकार को सबक सिखाएगी। कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, वरुण मिश्रा, अशुतोष शुक्ला, आरडी राय, नीरज प्रजापति, नगर अध्यक्ष राजीव शुक्ला, विजय गुप्ता, विकास गुप्ता, गौरव बंसल, अखिलेश जायसवाल, तेजपाल सिंह, शशि शंकर शुक्ला, रवि शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया। चक्काजाम की जानकारी पाकर एसडीएम शादाब असलम मौके पर पहुंचे। आंदोलनकर्ताओं ने उन्हें राज्यपाल को संबोधित एक पत्र सौंपा। इस मौके पर शिवपाल सिंह, आनंद शाह, शिवम शुक्ला, अनुज स्वरूप शुक्ला, राजकुमार श्रीवास्तव, मदनलाल पाल, हरीशचंद्र, अरुण सक्सेना, प्रशांत शुक्ला, शुभम मिश्रा, प्रखर शुक्ला, संदीप पाल, रामलाल, कृपाल सिंह, खजांची सिंह, राम औतार सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed