फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dengue knocks along with malaria, three infected found

Lakhimpur Kheri News: मलेरिया के साथ डेंगू की भी दस्तक, तीन संक्रमित मिले

Mon, 21 Aug 2023 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dengue knocks along with malaria, three infected found
पसगवां। सीएचसी क्षेत्र में मलेरिया और डेंगू ने दस्तक दी है। सुनौरिया गांव में दो बुखार पीड़ितों में मलेरिया और एक में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू पीड़ित महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी क्षेत्र में बुखार का कहर बरपा रहा है। आसपास के गांव में तमाम लोग बुखार की तपन से परेशान है। नेवादा निवासी मुनेंद्र सिंह की 40 वर्षीय पत्नी गीता की एक निजी पैथोलॉजी में जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई है। ग्राम पंचायत सुनौरिया के प्रधान और नेवादा निवासी दिनेश ने बताया कि घर में करीब दस लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं। इनमें से कुछ को मलेरिया होना भी बताया गया है।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि एएनएम से गांव में शिविर लगवाने के लिए कहा, लेकिन अभी तक किसी ने सुध नहीं ली है। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अश्वनी वर्मा ने बताया गांव सुनौरिया में दो बुखार पीड़ितों में मलेरिया की पुष्टि हुई है, लेकिन डेंगू का एक भी मरीज नहीं है। रही बात प्लेटलेट्स की तो वह वायरल बुखार में भी गिर जाते हैं। सीएचसी में दवाओं की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटीलार्वा का छिड़काव कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि एंटीलार्वा का छिड़काव कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायताें की है। सीएचसी पर एंटीलार्वा नहीं है। आने पर ग्राम पंचायतों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed