फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demonstration to four to get investment money in companies

कंपनियों में निवेश रकम दिलाने के लिए चार को प्रदर्शन

Sun, 02 Jan 2022 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demonstration to four to get investment money in companies
लखीमपुर खीरी। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता ने रविवार को पर्ल ग्रुप व सहारा समूह को लेकर प्रेसवार्ता कर कहा कि इन कंपनियों में सैकड़ों लोगों का पैसा फंसा है, लेकिन भाजपा सरकार इस पर ध्यान तक नहीं दे रही। इसलिए चार जनवरी को जिले पर कांग्रेस धरना देगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्ल कंपनी ने 18 साल में करीब 60 हजार करोड़ की राशि सामूहिक निवेश योजना से जुटाई। जबकि सेबी के अनुसार 31 मार्च 2021 तक पर्ल कंपनी ने पीएसीएल कंपनी के 12.7 लाख से अधिक निवेशकों से लिए 10,000 करोड़ में से सिर्फ 438 करोड़ ही वापस किए। अभी भी 9500 करोड़ रुपया फंसा है। सेबी के निर्देश के बाद भी निवेशकों को पैसा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इसी तरह सहारा ग्रुप ने सहारा इंडिया रीयल स्टेट कॉरपोरेशन लिमिटेड व सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के जरिये 2.25 करोड़ निवेशकों से करीब 24000 करोड़ रुपये उठाएं। इन पैसों का उपयोग कहां हुआ इसका कोई रिकॉर्ड तक नहीं। हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और सेबी के दखल के बाद भी निवेशक पैसा पाने के लिए भटक रहे हैं। इनमें गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों का सबसे ज्यादा पैसा हैं। इन कंपनियों के फर्जीवाड़े की चपेट में जिले के ही नहीं बल्कि प्रदेश के लाखों लोग प्रभावित हैं। परंतु सबका साथ सबका विकास का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। निवेशकों को उनका पैसा दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने संकल्प लिया है। इसके लिए चार जनवरी को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। जिला महामंत्री कमलजीत सिंह, जिला सचिव राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, कार्यालय प्रभारी रवि गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed