{"_id":"631ce5d3f22fa7443a18ae01","slug":"demonstration-against-power-cut-lakhimpur-news-bly497197480","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कस्बा की युवा संघर्ष समिति के युवाओं और व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। बिजलीघर पहुंचकर बिजलीकर्मी को ज्ञापन सौंपा। युवा संघर्ष समिति के युवा और नगर व्यापार मंडल कंछल गुट के अध्यक्ष के साथ पहुंचे व्यापारियों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन में बिजली की अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
बताया कि रोजाना बिजली की दिक्कतें रहती हैं, समय से रीडिंग नहीं आती है और कार्यालय का नंबर बंद या व्यस्त रहता है। किसी समस्या को लेकर आओ तो जेई मिलते नहीं हैं। इस दौरान नगर व्यापार मंडल कंछल गुट के अध्यक्ष ओमप्रकाश मदेशिया, युवा संघर्ष समिति के संयोजक आलोक सिंह, श्याम लाल सोनी, मनोज गुप्ता, दिनेश शर्मा, पवन राज, मोहित सिंह, अभिषेक सिंह, अरशद सिद्दीकी, आयुष, अनुज, शशि, पवन समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे कनेक्शन
पलियाकलां। शनिवार को विद्युत विभाग की टीम ने नगर पालिका के पास चेकिंग अभियान चलाया। कई दुकानों व घरों में चेकिंग के दौरान कनेक्शन काटे गए और राजस्व की वसूली भी की गई। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को उन्होंने कर्मचारियों के साथ शहर की हॉस्पिटल रोड व नगर पालिका रोड पर बकाया वसूली व चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
अभियान के दौरान बकायेदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई को भी अंजाम दिया गया। उन्होंने बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द बकाया बिल जमा करने की अपील की। बताया कि चेकिंग के दौरान कई लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं, जबकि करीब तीन लाख रुपये का राजस्व वसूल किया गया है। संवाद