फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demolition of two constructions on the corridor has been stalled for a year

Lakhimpur Kheri News: कॉरिडोर में एक वर्ष से रुका दो निर्माणों का ध्वस्तीकरण

Sun, 16 Nov 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 16 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Demolition of two constructions on the corridor has been stalled for a year
निर्माणाधीन कॉरिडोर में न्यायिक प्रक्रिया के चलते इन दो निर्माणों का एक वर्ष से रुका ध्वस्तीकरण
गोला गोकर्णनाथ। न्यायिक प्रक्रिया के चलते शिव मंदिर कॉरिडोर में करीब एक वर्ष से दो निर्माणों का ध्वस्तीकरण रुका हुआ है। इससे कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे हैं।
विज्ञापन

दिसंबर, 2024 में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के साथ कॉरिडोर निर्माण शुरू हुआ था। प्रारंभिक कार्रवाई में मुख्य द्वार के स्थान वाला अंगद धर्मशाला, जिला पंचायत की भूमि पर दुकानों सहित करीब 50 निर्माण हटाए गए थे।
विज्ञापन

कुछ पक्षकारों ने मुआवजे की मांग को लेकर न्यायालय की शरण ली थी। उन पक्षकारों में दो मामले अभी न्यायिक प्रक्रिया में हैं। इनमें एक आवासीय निर्माण मुख्य द्वार के प्रांगण में ध्वस्तीकरण में फंसा हुआ है। इससे तीन मंजिला यात्री हाॅल और पार्किंग एरिया का निर्माण रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा आवासीय निर्माण तीर्थ के उत्तर कैमी वृक्ष के निकट का है। इसके चलते कार्यदायी संस्था को रिटेनिंग वॉल का निर्माण रोकना पड़ा है। दोनों पक्षों ने ध्वस्तीकरण के खिलाफ और मुआवजे की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। इन दोनों निर्माण को छोड़कर शेष कार्य कराए जा रहे हैं।
एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बताया कि मामला हाईकोर्ट में है। जल्द ही निर्णय आने की उम्मीद है। कॉरिडोर की दैनिक कार्य प्रगति की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed