फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demolition action taken at accused Johid shop in Lakhimpur Kheri

Girl Suicide Case: संपूर्णानगर में आरोपी जोहिद की दुकान पर गरजा बुलडोजर, तीन नामजद पुलिस की पकड़ से दूर

Sun, 05 Nov 2023 05:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Nov 2023 05:46 PM IST
सार

संपूर्णानगर में आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से आहत किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में आरोपी जोहिद की दुकान को बुलडोजर से ढहा दिया गया। यह दुकान पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी।

विज्ञापन
Demolition action taken at accused Johid shop in Lakhimpur Kheri
आरोपी की दुकान ध्वस्त कराई गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर में आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर किशोरी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी जोहिद अख्तर के परिवार की दुकान पर शनिवार को पीडब्ल्यूडी ने बुलडोजर चलवा दिया। यह दुकान पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बनी थी। उधर, घटना के तीन दिन बाद भी अन्य तीन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। रविवार को भी कस्बे में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी समेत पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया।

विज्ञापन


शनिवार को संपूर्णानगर कस्बे में हुए बवाल के बाद आईजी तरुण गाबा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को आरोपी की दुकान अवैध होने पर गिराने का आश्वासन दिया था। शनिवार शाम को ही नपाई भी हुई थी। रविवार सुबह ही लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने मुख्य आरोपी जोहिद अख्तर की फर्नीचर की दुकान पर नोटिस चस्पा किया। निर्देश था कि 10 बजे तक सामान हटा लें। जब ऐसा नहीं हुआ तो 11.30 बजे एसडीएम कार्तिकेय सिंह, सीओ आदित्य कुमार, निघासन सीओ राजेश कुमार व थाना प्रभारी मनबोध तिवारी ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर से दुकान गिरा दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Girl Suicide: किशोरी का धर्मांतरण करना चाहता था जोहिद, मृतका की मां से बोला था- निकाह कर दो या बदनामी झेलो
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई में आरोपी युवक की दुकान ध्वस्त कर दी गई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल व कस्बा वासियों की भीड़ लगी रही। उधर, पुलिस अब तक जोहिद के अन्य दो भाइयों और पिता को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के परिवार की पूरनपुर के शेरपुर में रिश्तेदारी है, वहां से पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

यह था मामला 
संपूर्णानगर में आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से आहत किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि जोहिद उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराना चाहता था। विरोध करने पर उसने वीडियो वायरल कर दिया, जिससे आहत बेटी ने जान दे दी। मामले में जोहिद समेत चार लोगों के खिलाफ किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने, धर्म परिवर्तन व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने आदि धाराओं में केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी जोहिद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई शोएब, शोहिल और पिता जाहिद नूर पकड़ से दूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed