{"_id":"5f6a57298ebc3edec87b9328","slug":"demolished-gangster-zabir-and-sabir-s-house-lakhimpur-news-bly42077647","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढहाया गया गैंगेस्टर जाबिर और साबिर का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढहाया गया गैंगेस्टर जाबिर और साबिर का घर
विज्ञापन
गैंगस्टर का मकान ढहाती पुलिस। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चल रहे अभियान के तहत डीएम के आदेश पर पुलिस ने शातिर अपराधी गैंगेस्टर जाबिर और साबिर का घर ढहा दिया। गैंगेस्टर जाबिर फरार चल रहा है, जबकि साबिर मुठभेड़ में मारा जा चुका है।
ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव त्रिकोलिया निवासी दो भाई गैंगेस्टर जाबिर और साबिर शातिर अपराधी हैं। इनके विरुद्ध ईसानगर थाने में हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, गैंगेस्टर सहित 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा पड़ोसी जनपद सीतापुर और बहराइच जिले में भी इनका आतंक था। नौ अप्रैल को साबिर घाघरा नदी के पार बेला गढ़ी के गांव लोधपुरवा में डकैती के दौरान एनकाउंटर में मारा गया था, जबकि उसका भाई साबिर फरार हो गया था, जिसकी पुलिस को तलाश थी। मामले में डीएम कोर्ट के आदेश पर तहसीलदार अनिल यादव, सीओ अरविंद कुमार वर्मा, धौरहरा प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी, ईसानगर इंस्पेक्टर हरिओम श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक प्रतापसिंह आदि जेसीबी लेकर गैंगेस्टर जाबिर के घर पहुंचे, जहां घर पर उसका पिता सुल्तान मिला। उसकी मौजूदगी में मकान ढहा दिया गया। साथ ही घरेलू चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली गई। तहसीलदार अनिल यादव ने बताया कि डीएम के आदेश पर कुर्की और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। संवाद