फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demanded for bridge construction and sugarcane payment at Mainha Ghat

मैनहा घाट पर पुल निर्माण और गन्ना भुगतान की मांग की

Wed, 10 Nov 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Demanded for bridge construction and sugarcane payment at Mainha Ghat
महेवागंज। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने मंगलवार को डीएम को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें गन्ना भुगतान समेत विभिन्न समस्याएं हल करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

मांग पत्र में संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि गन्ना पेराई सत्र 2021-22 के खरीदे गन्ने का 14 दिन में भुगतान और पिछले 10 वर्षों का बकाया ब्याज दिलाया जाय। साथ ही उन्होंने पराली और पताई जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई के निरस्तीकरण की मांग की। उन्होंने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को बताया कि तहसील लखीमपुर थाना फूलबेहड़ के अंतर्गत ग्राम रमपुरवा के निकट शारदा नदी की धार दो भागों में बंट गई थी। इससे उसके प्रवाह से ग्राम रमपुरवा, सिसैया पुरवा, नरहर, मूलचंद पुरवा, भरकुंडा, धनीपुरवा आदि की खेतिहर भूमि जलमग्न है। इससे धान और गन्ने की सैकड़ों एकड़ फसल प्रभावित हो रही है। किसानों ने मैनहा घाट पर पुल का निर्माण कराने की मांग की। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौका मुआयना कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed