{"_id":"68b096857fe146357c0a4d91","slug":"demand-to-run-the-closed-train-and-lay-a-new-broad-gauge-line-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-154334-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बंद ट्रेन को चलाने और नई ब्राॅडगेज लाइन बिछाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बंद ट्रेन को चलाने और नई ब्राॅडगेज लाइन बिछाने की मांग
Thu, 28 Aug 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया क्षेत्र से ब्राॅडगेज लाइन बिछाए जाने और रेल नहीं तो वोट नहीं का नारा देने के बाद कई संगठनों ने बृहस्पतिवार को अग्रवाल धर्मशाला में बैठक की। इसमें तय हुआ कि मौजूदा समय में बंद मीटरगेज की ट्रेनों का दोबारा से संचालन करने के साथ ही नई ब्राॅडगेज लाइन बिछाने का कार्य पलिया होते हुए शुरू किया जाए।
बैठक में सभी संगठनों ने एक स्वर में कहा कि मैलानी से बिछिया के बीच जो मीटरगेज की ट्रेनें वर्तमान में बंद पड़ी है, उसको तत्काल प्रभाव से शुरू कराया जाए। बैठक में कहा गया कि मीटरगेज की ट्रेनों का संचालन लगातार होने के साथ ही मैलानी से पलिया होते हुए ब्राॅडगेज लाइन की व्यवस्था कर सीमित समय में उस पर काम भी शुरू कराया जाए, ताकि पलिया की जनता को रेलवे से ठगा सा महसूस न होना पड़े।
बैठक में व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ ही बस यूनियन, किसान यूनियन समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। देर शाम तक बैठक जारी रही।