फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demand to make Khamaria Pandit and Isanagar a Nagar Panchayat

Lakhimpur Kheri News: खमरिया पंडित और ईसानगर को नगर पंचायत बनाने की मांग

Tue, 17 Dec 2024 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Demand to make Khamaria Pandit and Isanagar a Nagar Panchayat
राम नरेश जायसवाल
धौरहरा। विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने ग्राम खमरिया पंडित और ईसानगर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग विधानसभा में उठाई है। इस खबर से कस्बे के लोगों में खुशी का माहौल है। ईसानगर और खमरिया पंडित के ग्रामीणों का मानना है कि नगर पंचायत का दर्जा मिला तो समुचित विकास होगा।
विज्ञापन

धौरहरा तहसील क्षेत्र का ईसानगर कभी रियासत का हिस्सा था। यह जांगडा वंश के राजाओं की राजधानी भी रहा, पर राजतंत्र समाप्त होने के साथ ही इस कस्बे का वजूद भी कम हो गया। विधायक धौरहरा ने ईसानगर और खमरिया पंडित कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की विधानसभा में की है। दोनों कस्बों के व्यापारी एवं किसानों का मानना है कि यदि ईसानगर और खमरिया कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिला तो समुचित विकास होगा, साथ ही रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन



-ग्रामीण बोले- नगर पंचायत का दर्जा मिला तो समुचित होगा विकास ----

खमरिया और ईसानगर कस्बे को यदि नगर पंचायत का दर्जा मिला तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कस्बे के आसपास के गांवों को भी फायदा होगा। - रामनरेश जायसवाल, व्यापारी खमरिया
विज्ञापन
विज्ञापन


ईसानगर और खमरिया अभी ग्राम पंचायत हैं। व्यापारिक गतिविधियां अधिक हैं, लेकिन सुविधाओं का अभाव है। नगर पंचायत बनने पर बिजली, पानी के अलावा अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। - डॉ. राम लखन वर्मा, खमरिया



ईसानगर और खमरिया कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा पहले ही मिल जाना चाहिए था, पर ऐसा नहीं हो सका। यदि नगर पंचायत का दर्जा मिला तो दोनों कस्बों का समुचित विकास होगा। - संतोष त्रिवेदी, खमरिया




ईसानगर और खमरिया कस्बे को यदि नगर पंचायत का दर्जा मिले, तो विकास के साथ खमरिया कस्बे को एक व्यवसायिक पहचान मिलेगी, शिक्षा का स्तर भी बढ़ेगा। - मूलचंद्र मिश्र एडवोकेट, खमरिया

राम नरेश जायसवाल

राम नरेश जायसवाल

राम नरेश जायसवाल

राम नरेश जायसवाल

राम नरेश जायसवाल

राम नरेश जायसवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed