फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demand raised for broad gauge line from Mailani to Nanpara

Lakhimpur Kheri News: मैलानी से नानपारा बड़ी लाइन की उठाई मांग

Mon, 03 Nov 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 03 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for broad gauge line from Mailani to Nanpara
पलिया रेलवे स्टेशन पर धरने पर बैठे लोग। स्रोत : स्वयं
पलियाकलां। रेल चलाओ पलिया क्षेत्र बचाओ आंदोलन के तहत विभिन्न संगठनों के लोगों ने पलिया रेलवे स्टेशन पर सोमवार को बैठक कर डीआरएम लखनऊ व गोरखपुर को संबोधित ज्ञापन दिए। इसमें छोटी रेललाइन की नानपारा की तरफ से मैलानी जा रही ट्रेनों की समय-सारिणी में फेरबदल करने के साथ ही उनको बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन


पिछले कई महीनों से बड़ी रेल लाइन व ब्राॅडगेज के साथ ही मीटरगेज की छोटी रेल लाइन के संचालन के लिए प्रदर्शन व धरना देने वाले संगठनों ने सोमवार को एक बार फिर से पलिया रेलवे स्टेशन के बाहर सभा की। यहां कहा गया कि छोटी रेल लाइन की ट्रेनों का संचालन शीघ्र शुरू होने की बात कही जा रही है, लेकिन फिर भी पलिया के क्षेत्र की जनता इससे संतुष्ट नहीं है और वह पलिया होते हुए नानपारा व बहराइच तक बड़ी रेललाइन की मांग करता है। जब तक बड़ी रेललाइन नहीं होती है तब तक मीटर गेज की ट्रेनों का संचालन भी निर्धारित रूप से किया जाए और इसके लिए ट्रेनों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो, साथ ही समय सारिणी में संशोधन करने का कार्य किया जाए। लोगों ने मांग की है कि हैरिटेज के फेर में पलिया वालों का न फंसाया जाए और ब्राॅडगेज के आगामी होने वाले कार्यों से भी अवगत कराया जाए। इस दौरान आरती राय, कमलेश राय, रामकिशन, लल्लन गौड़ समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed