{"_id":"6aa98903bc1d428bf60cd8e3","slug":"demand-for-search-of-missing-suraj-and-investigation-into-allegations-against-forest-officials-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-185096-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लापता सूरज की तलाश और वनकर्मियों पर आरोपों की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लापता सूरज की तलाश और वनकर्मियों पर आरोपों की जांच की मांग
Tue, 15 Sep 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम पलिया को ज्ञापन देते माले और पीड़ित की पत्नी। संवाद
पलियाकला। ग्राम टेहरा शहरी निवासी सूरज धानुक के लापता होने के मामले में भाकपा (माले) ने एसडीएम पलिया, क्षेत्राधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर ज्ञापन भेजा। सूरज की तलाश कराने और वन विभाग के कर्मचारियों पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की। पार्टी ने 10 दिनों में ठोस कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य कमलेश राय ने बताया कि सूरज 17 अगस्त, 2026 को साथियों के साथ जंगल में फूल व कटरुआ बीनने गए थे। इसके बाद से वह लापता हैं। सूरज की पत्नी गुड़िया ने पलिया थाने में तहरीर देकर वन विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि वनकर्मियों ने युवकों को पकड़ा, उनसे रुपयों की मांग की और मारपीट की। इसके बाद से सूरज धानुक लापता हैं।
ऐपवा की जिलाध्यक्ष व भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य आरती राय ने पुलिस प्रशासन से मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर सूरज की तलाश करने की मांग की। आइसा संयोजक सुरेश कुमार ने कहा कि गरीब और वंचित परिवार को न्याय दिलाना प्रशासन का दायित्व है। उन्होंने चेतावनी दी कि 10 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन
इस दौरान खेत मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष रामकिसुन, रामदयाल वर्मा, मनीष शाक्य, ऐपवा जिला उपाध्यक्ष सुधा सिंह, सूरज धानुक के पिता विजय धानुक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।