{"_id":"66da16bf16f6112c0b07c3b5","slug":"demand-for-action-against-tehsildar-lawyers-strike-continues-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-128416-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग, अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग, अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया तहसीलदार के कार्यालय से बैनामा लेखक के फाइल चोरी करने के मामले में तहसीलदार व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पलिया बार एसोसिएशन की हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। इससे पैरवी करने आए वादकारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पलिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर उनके न्यायालय का बहिष्कार कर हड़ताल जारी रखी। अधिवक्ताओं ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बैनामा लेखक को तो गिरफ्तार कर लिया, मगर तहसीलदार और अन्य कर्मचारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज न कर उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे हड़ताल पर ही रहेंगे। वहीं अधिवक्ताओं की हड़ताल से वादकारियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं। उन्हें तहसील पहुंचकर मजबूरी में बगैर काम कराए ही लौटना पड़ा।