{"_id":"6a26ffbefa5eae5d070a2985","slug":"demand-for-a-permanent-bridge-in-thakurpurwa-resurfaced-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-177077-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ठाकुरपुरवा में स्थायी पुल की मांग फिर उठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ठाकुरपुरवा में स्थायी पुल की मांग फिर उठी
Mon, 08 Jun 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
ठाकुरपुरवा रपटा पुल व लालपुर बंधे का किया निरीक्षण करते डीएम अंजनी कुमार सिंह। संवाद
- फोटो : 1
निघासन। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर ठाकुरपुरवा रपटा पुल, बैलहा रपटा और लालपुर-तमोलीनपुरवा बांध पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने बैलहा रपटा पर सिल्ट सफाई और लालपुर-तमोलीनपुरवा बांध के मरम्मत कार्यों की प्रगति देखी। इस दौरान झंडी स्टेट के राजा व भाजपा नेता राज राजेश्वर सिंह ने बाढ़ राहत व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने के सुझाव दिए।
स्थानीय ग्रामीणों ने ठाकुरपुरवा रपटा पुल के स्थान पर स्थायी पुल निर्माण की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने खंड विकास अधिकारी को बाढ़ सुरक्षा और राहत कार्यों में तेजी लाकर उन्हें समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान एसडीएम राजीव निगम, बीडीओ जयेश कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अनिल यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र भदौरिया सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।