{"_id":"590cb8584f1c1bd21044146a","slug":"demand-display-on-demand-for-action-on-purchase-center-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन
लख्ाीमपुरख्ाीरी
Updated Fri, 05 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाकियू के बैनर तले मंडी में जुटे सैकड़ों किसान
हंगामे के बीच एसडीएम ने दिया कार्रवाई का आश्वास
मैगलगंज स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में भारतीय किसान यूनियन ने क्रय केंद्र पर खरीद न होने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए नारेबाजी की। किसानों के धरना प्रदर्शन पर बैठे होने की सूचना पाकर एसडीएम मितौली संजय सिंह, सीओ निष्ठा उपाध्याय, एसएचओ अशोक कुमार पांडेय धरना स्थल पर पहुंचे। भाकियू राष्ट्रवादी प्रदेश महासचिव राकेश सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला उर्फ श्यामू से एसडीएम ने वार्ता कर एफआईआर का आश्वासन दिया। तब जाकर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ और केंद्र प्रभारियों ने तौल भी शुरू करा दी।
भाकियू जिलाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में मंडी समिति परिसर में धरने पर बैठे किसानों ने पीसीएफ द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र बंद होने का विरोध किया। किसानों ने आरोप लगाया कि इन क्रय केंद्रों पर मात्र नौ दिन ही खरीद करके केंद्र बंद कर दिए गए, जिससे किसानों को औने पौने दामों में अपना गेहूं बेचना पड़ रहा है। एसडीएम मितौली को ज्ञापन देकर यूनियन ने दो मई को अवगत कराया था, जिसमें चार मई तक क्रय केंद्र चलवाने की मांग की गई थी। मगर उदासीनता के चलते पांच मई तक केंद्र नहीं चले, जिसके विरोध में भाकियू के नेतृत्व में किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इसकी भनक लगते ही प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। जिलाध्यक्ष श्यामू शुक्ला ने मैगलगंज क्षेत्र के किसानों का गेहूं सरकारी खरीद केंद्र पर न खरीदे जाने की शिकायत की। इसके अलावा चकमार्गों को कब्जा मुक्त कराने की मांग की गई। एसडीएम ने सभी शिकायतों का ज्ञापन लेकर शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। साथ ही एसडीएम ने केंद्र प्रभारी नवनीत वाजपेयी, राजेश अवस्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया। तब जाकर धरना समाप्त हुआ। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर तिवारी, मेराज खां, श्याम किशोर तिवारी, संजय सिंह, महेश सिंह, राजकुमार सिंह, सचिन शुक्ल, बहादुर सिंह, गुड्डू शुक्ला, योगेश प्रधान, संग्राम सिंह भदौरिया, रामऔतार राठौर, अनिल गौतम, बलजीत कौर, लज्जावती शामिल रहीं।
विज्ञापन