{"_id":"6a1335b4157f6d793d0a507d","slug":"dehydration-patients-increase-in-extreme-heat-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-175919-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भीषण गर्मी में बढ़े डिहाइड्रेशन के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भीषण गर्मी में बढ़े डिहाइड्रेशन के मरीज
Sun, 24 May 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 24 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में डिहाइड्रेशन, बुखार, सिरदर्द और कमजोरी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेलों में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। वहीं एडिशनल सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। रविवार को जिले के नगरीय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला आयोजित हुआ। शहर के नौरंगाबाद नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 40 मरीज पहुंचे। यहां डॉ. अजय कुमार ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। उन्होंने बताया कि तेज धूप और शरीर में पानी की कमी के कारण लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं। बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
चिकित्सकों ने लोगों को अधिक पानी पीने, ओआरएस और अन्य तरल पदार्थ लेने, दोपहर में धूप से बचने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी।
इधर पलिया पहुंचे एडिशनल सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिल रही सुविधाओं और जर्जर भवन का जायजा लिया। इसके बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. भारत कुमार सिंह के साथ सुभाष नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाएं देखीं।