फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Deforestation continues in Bajera, half the village is empty

Lakhimpur Kheri News: बजेड़ा में कटान जारी, खाली हो गया आधा गांव

Sun, 30 Jul 2023 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Deforestation continues in Bajera, half the village is empty
बझेडा़ मे चल रहा बांध निर्माण कार्य
बिजुआ। तहसील गोला के ब्लॉक बिजुआ की ग्राम पंचायत कुंवरपुर कला के मजरा बजेड़ा में बांध क्षतिग्रस्त होने के बाद कटान जारी है, वहीं रात से ही अफसर राहत बचाव में जुटे रहे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार सिंह, एसडीएम रत्नाकर मिश्र समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन


बांध क्षतिग्रस्त होने के बाद जहां बाढ़ खंड और सिंचाई व राजस्व विभाग के कर्मी लगातार राहत बचाव में जुटे रहे। वहीं, ग्रामीणों का पलायन भी जारी रहा। 24 घंटे में आधा गांव लगभग खाली हो चुका है। लगातार बारिश हो रही है और बनबसा बैराज से भी एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी पास हुआ है।
विज्ञापन

बाढ़खंड के जेई बलराम गुप्ता, कुंदन लाल, ग्राम प्रधान चरनपाल सिंह आदि सभी मजदूरों के साथ मिलकर कटान रोकने का प्रयास करते दिखे। कटान स्थल पर भी लोहे के जाल के अंदर पत्थर व मिट्टी भरकर डालने के साथ जियोबैग, परक्यूपाइन के अलावा पेड़ों को काटकर डाला जा रहा है। शनिवार को मुहर्रम के चलते राहत कार्य बाधित हुआ है। पीछे से पानी और ज्यादा आता है तो बांध को ज्यादा नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान चरनपाल सिंह का कहना है कि बीते अप्रैल मई में नदी की धारा बझेड़ा गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर उत्तर की तरफ थी। नदी की पूरी धार गांव के पास बांध को काटते हुए गांव के किनारे बने नाले में आकर बहने लगी है। पहले बाढ़ का पानी अगस्त सितंबर में आता था लेकिन इस बार जुलाई में ही बाढ़ आ गई है। लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला है।
बाढ़ खंड के जेई बलराम गुप्ता, कुंदन लाल, एक्सईएन राजीव कुमार, राजेश कुमार और ग्राम प्रधान चरनपाल सिंह मजदूरों को लेकर पूरी रात कटान रोकने का प्रयास करते रहे।

अधीक्षण अभियंता का दावा- क्षतिग्रस्त नहीं हुआ बांध
ग्रामीणों के समक्ष एडीएम संजय कुमार सिंह को अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड राजीव कुमार ने बताया कि वर्ष 2020-21 में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शारदा नदी के दाहिने किनारे पर ग्राम समूह कुंवरपुर कलां, बझेड़ा, मिस्त्रीपुरवा की नदी कटान की सुरक्षा परियोजना के तहत 930 मीटर लंबा बांध निर्माण कराया। इसका उद्देश्य नदी के बहाव को, नदी के ओवरफ्लो के कारण बाढ़ रोकना नहीं होता है। ग्राम समूह की आबादी की ओर कटान नियंत्रित है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि गांव नदी के किनारे पर निचले स्थल में बसा हुआ है। जिसमें नदी के ओवरफ्लो के कारण जलभराव हो जाता है। बंधा कटा नहीं है।

बझेडा़ मे चल रहा बांध निर्माण कार्य

बझेडा़ मे चल रहा बांध निर्माण कार्य

बझेडा़ मे चल रहा बांध निर्माण कार्य

बझेडा़ मे चल रहा बांध निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed