{"_id":"56f926dc4f1c1b1b73f0025f","slug":"deficiencies-found-in-the-machines-of-the-new-township-substation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई बस्ती उपकेंद्र की मशीनों में मिली कमियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई बस्ती उपकेंद्र की मशीनों में मिली कमियां
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
सोलर लाइट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भीषण गर्मी से पहले उपकेंद्रों की मशीनों की टेस्टिंग शुरू
गर्मी में बिजली का लोड बढ़ने से पहले उपकेंद्रों की स्थिति जानने के लिए टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। सोमवार को नई बस्ती उपकेंद्र की मशीनों की टेस्टिंग की गई, जिसमें बड़ी कमी सामने आई। उपकेंद्र के जेल रोड फीडर और खीरी रोड फीडर फाल्ट आने पर भी ट्रिप नहीं हो रहे हैं। इससे कभी भी खतरा उत्पन्न हो सकता है।
उपकेंद्र की टेस्टिंग के लिए सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे बिजली सप्लाई काट दी गई। इससे लोगों को दोपहर के समय करीब साढ़े तीन घंटे की बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। जेई डीएस चौहान ने बताया कि पूरे शहर में 3.55 बजे रूटीन रोस्टरिंग लागू की गई थी लेकिन नई बस्ती उपकेंद्र की मशीनों की टेस्टिंग के लिए लखनऊ की टीम आई थी। इस दौरान टीम को उपकेंद्र के दोनों फीडरों में कमी मिली। जिसे जल्द सही कराने का भरोसा दिया गया है। मंगलवार को लखनऊ की टीम शारदानगर जाकर वहां की मशीनों का परीक्षण करेगी। ईई रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि लखनऊ से आई टीम जिले के सभी उपकेंद्रों पर पहुंच कर मशीनों को चेक कर उन्हें दुरुस्त करेगी। जिससे गर्मी के समय बिजली लोड बढ़ने पर उपकेंद्रों पर कम से कम फाल्ट हो।