फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Defense Minister Rajnath Singh's helicopter could not land, BJP officials disappointed

नहीं उतर सका रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का हेलिकॉप्टर, मायूस हुए भाजपा पदाधिकारी

Thu, 03 Feb 2022 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh's helicopter could not land, BJP officials disappointed
मौसम खराब होने के कारण लैंड नहीं हो सका राजनाथ सिंह का हेलिकॉप्टर।
कम विजुअलिटी और स्मोक सिग्नल न दिखने से बरेली भेजा गया हेलिकॉप्टर
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बरेली से ही कार्यकर्ताओं को किया वर्चुअली संबोधित
लखीमपुर खीरी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को सुनने और स्वागत करने पहुंचे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं को बुधवार को उस वक्त बेहद मायूसी हाथ लगी जब दोपहर 12 बजे करीब 15 मिनट तक पुलिस लाइन में बनाए गए हेलिपैड पर रक्षा मंत्री का हेलिकॉप्टर नहीं उतर सका। बाद में हवा में चक्कर लगाने के बाद पहले पीलीभीत और बाद मेें बरेली की ओर रवाना हो गया। जहां, बरेली से ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वर्जुअली भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित किया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बुधवार को जिले में पहुंचकर जनसंपर्क करने का कार्यक्रम था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हेलिकॉप्टर तय कार्यक्रम 10:30 बजे से एक घंटे से भी ज्यादा देरी से 11:50 बजे पुलिस लाइन के ऊपर पहुंचा। यहां करीब 15 मिनट तक हवा में ही चक्कर लगाने के बाद 12 बजकर 5 मिनट पर पीलीभीत की ओर रवाना हो गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों में भी खलबली मची रही कि अब आगे क्या होगा, लेेकिन कुछ ही समय के अंतराल में हेलिकॉप्टर पीलीभीत की सीमा में दाखिल हो गया, लेकिन वहां भी मौसम खराब होने के कारण नहीं उतर सका। इसके बाद रक्षामंत्री का हेलिकॉप्टर बरेली एयरपोर्ट पर उतरा और वहां से उन्होंने मोबाइल के जरिये भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया।
विज्ञापन

यहां बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पुलिस लाइन से सीधे युवराज पैलेस में आयोजित मतदाता सम्मेलन में शामिल होना था। उसके बाद संकटा देवी मंदिर में दर्शन के बाद वहां से हमदर्द तिराहे तक जनसंपर्क का कार्यक्रम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षामंत्री के स्वागत के लिए रही गहमागहमी, पर मिली निराशा
लखीमपुर खीरी। रक्षामंत्री के स्वागत के लिए पुलिस लाइन स्थित हेलिपैड स्थल पर पहुंचने के लिए सुबह दस बजे से ही भाजपा नेता जुटने लगे थे। इस दौरान पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की हुई थी। लिहाजा हेलिपैड स्थल तक सिर्फ उन 32 लोगों और नेताओं को ही जाने की इजाजत दी जा रही थी जिनका नाम प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षाकर्मियों के पास पहुंची लिस्ट में शामिल था। इस दौरान गेट के बाहर ही तमाम भाजपाई पुष्पा सिंह, राज राजेश्वर सिंह, पूर्व एमएलसी दिनेश सिंह आदि बाहर ही खड़े रहे। बाद में पहुंचे जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की भी सुरक्षाकर्मियों से गहमागहमी हुई और अपने सहयोगियों को साथ लेकर हेलिपैड स्थल की ओर रवाना हो गए। बाद में पहुंचे सदर विधायक योगेश वर्मा की भी सुरक्षाकर्मियों से कहासुनी हुई और एक पुलिसकर्मी को उन्होंने 10 मार्च के बाद देख लेने की धमकी दी। हालांकि, काफी देर तक वहीं हेलिपैड स्थल पर मौजूद रहने के बावजूद जब राजनाथ सिंह का हेलिकॉप्टर वहां नहीं उतर सका तो उससे सभी मायूस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed