फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Deep ditch dug along the side of Dudhwa forest

दुधवा जंगल के किनारे खुदवाई गहरी खाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Deep ditch dug along the side of Dudhwa forest
दुधवा नेशनल पार्क - फोटो : AMAR UJALA
बेलरायां। कोरोना से बचाव के लिए दुधवा नेशनल पार्क प्रशासन ने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जंगल के किनारे गहरी खाईं खुदवाई है। इससे गांव के मवेशियों व ग्रामीणों की आवजाही पर भी अंकशु लग सकेगा। दुधवा नेशनल पार्क जंगल के डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि पार्क जंगल के बाघ, तेंदुआ, हिरन, चीतल, पाढ़ा, रीछ सहित तमाम प्रजाति के वन्यजीवों को कोरोना और शिकारियो से बचाव के लिए नेपाल बार्डर की गौरीफंटा, चंदनचौकी, वनकटी, सोनारीपुर, बेलरायां रेंज की सीमा के चारों ओर जेसीबी मशीनों से 10 फुट गहरी खाई का खुदान कराया गया है। इससे शिकारियों, लकड़ी चोरों व मवेशियों की आवाजाही पर अंकुश लग गया है। वहीं पार्क जंगल के वन्यजीवों का जंगल से बाहर निकलना बंद हो गया है। वन कर्मचारियों ने जंगल में  पेट्रोलिंग कर निगरानी शुरू कर दी है। पार्क रेंज बेलरायां के वन क्षेत्राधिकारी चंद्रभाल ने बताया की बेलरायां पार्क रेज की सीमा में  32 किलोमीटर लंबी व करीब दस फुट गहरी खाई का खुदान कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed