फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Decision in 48 hours whether ready to pay full sugarcane or not'

खीरीः ‘48 घंटे में निर्णय लें कि पूरा गन्ना भुगतान देने को राजी हैं या नहीं’

Wed, 23 Jun 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
'Decision in 48 hours whether ready to pay full sugarcane or not'
खीरी में किसान पंचायत को संबोधित करते वीएम सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

किसान महासभा में वीएम सिंह ने सरकार को किसान विरोधी बताया, धरना जारी

विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह मंगलवार को गन्ना समिति में किसानों की महासभा में पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार को किसान विरोधी बताने के साथ ही गन्ना किसानों की पीड़ा को उठाया। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी, एसडीएम, मिल जीएम की मौजूदगी में 48 घंटे तक मिल में धरना जारी रखने की बात कही। बोले, इस दौरान मिल प्रशासन किसानों का पूरा सौ करोड़ रुपये देने का निर्णय ले ले नहीं तो आंदोलन को बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा।
बता दें कि बीते 18 दिनों से मिल के केन आफिस में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसान धरना दे रहे हैं। इसी को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह किसानों के भुगतान के लिए पलिया पहुंचे। गन्ना समिति में किसानों की महासभा को संबोधित करते हुए वीएम सिंह ने कहा कि इस सरकार ने 14 दिनों में किसानों को भुगतान देने का वादा किया था, लेकिन क्या मिला आज सबके सामने है।
विज्ञापन

पलिया मिल किसानों का 300 करोड़ रुपये से ऊपर दबाए बैठी है। जिला गन्ना अधिकारी बृजेश कुमार व एसडीएम पलिया डॉ. अमरेश कुमार से वीएम सिंह ने साफ शब्दों में पूछा कि आखिर कितना रुपया आप मिल से दिला सकते हैं। इस पर बीते दिनों हुई वार्ताओं के बारे में बताया तो वीएम सिंह ने उनकी जमकर क्लास लगाई। वहीं मिल के जीएम को भी मौके पर बुलाकर बकाया भुगतान दिलाने के बारे में पूछा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम प्रदीप कुमार सालार ने बताया कि चीनी बेचने के बाद 25 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में तय हुआ था। इस पर वीएम सिंह ने कहा कि अभी किसानों का चल रहा धरना 48 घंटों तक और चलेगा। इन घंटों में आप अपने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर लें कि किसानों को 100 करोड़ रुपये का बंदोबस्त कहां से करेंगे। अब भी मिल के पास करीब 119 करोड़ रुपये की चीनी है। उसी में से भुगतान 100 करोड़ रुपये का दें। नहीं तो आंदोलन बड़ा रूप ले सकता है। समिति में महासभा खत्म करने के बाद गुरुद्वारा पहुंचकर वीएम सिंह ने मत्था टेका और मिल में धरने पर बैठे किसानों से जाकर मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed