{"_id":"591c4c6d4f1c1b9c0cf230bb","slug":"death-of-snakebite","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद।
Updated Wed, 17 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोलाछाप से इलाज कराने पर भड़के परिवार वाले, लगाया जाम
गोला-कस्ता मार्ग पर जम्हौरा गांव के निकट संचालित गन्ना कोल्हू पर काम करने वाले युवक को मंगलवार की रात सर्प ने डंस लिया। इसकी जानकारी होने पर कोल्हू स्वामी ने सिकंद्राबाद के एक झोलाछाप डाक्टर के यहां इलाज कराकर युवक को उसके घर छोड़ दिया और घटना के बारे में जानकारी भी नहीं दी। आधे घंटे बाद युवक की मौत हो गई। बुधवार की सुबह गुस्साए परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
जम्हौरा गांव निवासी 30 वर्षीय विनोद कुमार गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करता था। मंगलवार की रात करीब 12 बजे उसने गन्ने की फांदी उठाई, तो छिपकर बैठे सर्प ने उसे डस लिया। साथी मजदूरों ने इसकी जानकारी कोल्हू स्वामी को जानकारी दी, जिसके बाद विनोद कुमार का एक झोलाछाप (बंगाली) डाक्टर से इलाज कराया गया। इसके बाद कोल्हू स्वामी ने उसे घर पर छोड़ दिया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। कोल्हू मालिक के खिलाफ इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बुधवार की सुबह घर वालों ने ग्रामीणों के साथ शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर प्रभारी एसओ नीमगांव दिनेश कुमार यादव और 100 डायल प्रभारी श्यामलाल गुप्ता ने मौके पर लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।