फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Death of animal, not reaching doctor

पशु की मौत, नहीं पहुंचे डॉक्टर तो भड़के हिंदू संगठन

Wed, 12 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Wed, 12 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Death of animal, not reaching doctor
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सक के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी और विहिप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन 
विज्ञापन

शहर के पांडेय बाबा मंदिर के पास एक पशु की मौत के बाद चिकित्सक को बुलाने के बाद भी उनके न पहुंचने पर हिंदू युवा वाहिनी और विश्व हिन्दू परिषद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्सक के खिलाफ नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन किया है। साथ ही एसडीएम से शिकायत भी की है। एसडीएम के आश्वासन के बाद पशु को पालिका की जेसीबी मशीन से मंदिर के पास से हटाया गया। 

बता दें कि काफी दिनों से एक पशु बीमार हालत में शहर के पांडेय बाबा मंदिर के पास घूम रहा था। जिसकी मौत हो गई। इसका पता चलने पर हिंदू युवा वाहिनी तथा विश्व हिंदू परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। आरोप है कि पशु चिकित्साधिकारी को फोन करके स्थिति से अवगत कराया गया तो उन्होंने उल्टा सा जवाब देकर आने से मना कर दिया। इस पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने वहीं पर मृत पशु के पास नारेबाजी के साथ चिकित्सक के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। यही नहीं कार्यकर्ताओं ने चिकित्सक पर बीते दिनों मेला मैदान में पशुओं की हुई मौत के मामले में भी नकारात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया। काफी देर हंगामे के बाद एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी से फोन पर चिकित्सक की शिकायत कार्यकर्ताओं ने की। एसडीएम के आश्वासन के बाद नगर पालिका से आई जेसीबी मशीन से पशु को मंदिर के पास से हटाया गया। इस दौरान विहिप के नगर अध्यक्ष बृजमोहन गोयल, नगर मंत्री डॉ सुधीर गुप्ता के साथ ही हिंदू युवा वाहिनी के सतेन्द्र मिश्रा, व्यापारी प्रतिनिधि रवि गुप्ता, संजू विश्वास, राजकुमार राठौर, रजनीश अग्रवाल, अंशुल गुप्ता, सागर गुप्ता, रोहित सिंघल, धीरज बंसल, सुधीर अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, नितेश शर्मा, डॉ यूवी मौर्या, सोबरन लाल समेत दर्जनों हिंदू युवा वाहिनी व विश्व हिंदू परिषद के सदस्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed