{"_id":"5d34bc908ebc3e6d234f44f8","slug":"death-in-the-pond-lakhimpur-news-bly369427399","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी करने गए युवक की कुंडा में डूबकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी करने गए युवक की कुंडा में डूबकर हुई मौत
विज्ञापन
महंगापुर। संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में मजदूरी कर शनिवार को घर लौट रहे एक युवक की कुंडा (बड़ा तालाब) में डूबकर मौत हो गई। उसका शव रविवार की सुबह उतराता पाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव त्रिकोलिया के मझरा गांव नलपुरवा निवासी क्षत्रपाल का 30 वर्षीय पुत्र रोशन उर्फ छोटू अपने अन्य साथियों के साथ मजदूरी करने खेतों पर गया था। वापस आते समय कुंडे से बनाए गए रास्ते से निकलते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। साथियों ने रोशन के डूबने की सूचना त्रिकोलिया प्रधान पुत्र डिंपल शर्मा और पढुआ ग्राम प्रधान रामसनेही को दी। सूचना मिलते ही उसके घर पर कोहराम मच गया। रोते-विलखते परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसकी तालाब में तलाश नहीं कर सके। घरवालों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। सुबह चौकी इंचार्ज परसपुर रामबरन गुप्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बरामद कर तालाब से बाहर निकलवाया। शव मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों के मुताबिक जिस रास्ते से रोशन वापस आ रहा था। उस पर बारिश से पहले मिट्टी डाली गई थी। रास्ते के ऊपर पानी चल रहा था, जिस कारण मिट्टी बैठने से उसकी कुंडे में डूबने से मौत हो गई। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव घरवालों को सौंप दिया गया है।