{"_id":"144a98a846b6fa221078505d5210c6c7","slug":"dear-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झादी ताल में दिखा बारहसिंघों का झुंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झादी ताल में दिखा बारहसिंघों का झुंड
बांकेगंज
Updated Tue, 23 Dec 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह की कड़ाके की ठंड के बाद मंगलवार सुबह खिलकर धूप निकली। ऐसे में किशनपुर सेंक्च्युरी के घने जंगल के बीच स्थित झादीताल के करीब बारहसिंघों का झुंड गुनगुनी धूप का आनंद उठाने के लिए निकल आया। इन बारहसिंघों की उछल-कूद ने पर्यटकों का मन मोह लिया।
किशनपुर सेंक्च्युरी में रहने वाले बाघ, तेंदुआ, गुलदार, चीतल, पाढ़ा, बारहसिंघा के अलावा झादी ताल में आए प्रवासी पक्षियों और तमाम अन्य वन्य जीवों ने मंगलवार को धूप का भरपूर आनंद उठाया। दोपहर में किशनपुर सेंक्च्युरीमें प्रकृति का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को बारहसिंघा का झुंड झादीताल के करीब धूप सेंकते दिखाई पड़ा, इस नजारे ने पर्यटकों का मन मोह लिया।
पर्यटकों विनोद गोयल, हरिकिशन अग्रवाल, सीताराम केडिया, कुंवर सेठ आदि ने झुंड को अपने कैमरे में कैद किया। रेंजर वीसी तिवारी ने इसकी पुष्टि की है।